27-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

लिमये और आलोक कुमार होंगे आरएसएस के सह सरकार्यवाह, वैद्य को हटाया

Previous
Next

मध्यप्रदेश में भी बदलाव

नागपुर, 17 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ. मनमोहन वैद्य को सह कार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024- 27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। दत्तात्रेय होसबाले को पुनः सरकार्यवाह चुने जाने के साथ ही छह सहसरकार्यवाह नियुक्त किए गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि कार्यकारिणी में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रांत कार्यवाह भारत भूषण को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है, जबकि जतिन को उत्तर क्षेत्र प्रचारक नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सह सरकार्यवाह आलोक कुमार अभी तक अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख तथा लिमये पश्चिम क्षेत्र प्रचारक का दायित्व देख रहे थे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में हुए फैसले के बाद स्वप्निल कुलकर्णी मध्य क्षेत्र के नए क्षेत्र प्रचारक, राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक, मध्य क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र विचारक दीपक विस्पुते, अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख, मालवा प्रांत के वर्तमान प्रांत प्रचारक, बालिराम पटेल - अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख, इंदौर में विभाग प्रचारक रहे विमल गुप्ता - मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक, वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख  विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक होंगे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26618636

Todays Visiter:4924