26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

विराट कोहली ने ठोंके हैं 52 शतक, इनमें से 36 अनुष्का शर्मा से डेटिंग शुरू करने के बाद के हैं

Previous
Next

भारतीय कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। दोनों ने दक्षिणी इटली के टस्टकनी के आलीशान रिजॉर्ट बोर्गो फिनोशिएटो में शादी की।  विराट और अनुष्का ने 2013 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों पहली बार एक विज्ञापन के शूट के दौरान मिले थे। कई इंटरव्यू में विराट ने खुद माना है कि अनुष्का ने उन्हें एक मैच्योर शख्स बनाने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2013 से विराट अब तक 19 वनडे शतक और 17 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं। इसका मतलब है कि विराट ने 52 अंतरराष्ट्रीय शतकों में से 36 अनुष्का से मिलने के बाद लगाए हैं। वहीं इसी साल कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट ने 2017 में 11 शतकों की मदद से 2818 रन बनाए। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 बनी हुई है।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का पहली बार साल 2013 में एक एेड शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2014 में कभी विराट शूटिंग सेट पर पहुंच जाते, कभी अनुष्का मैदान पर दिखाई देतीं। इस साल अनुष्का कई बार स्टेडियम में मैच देखने पहुंची थीं। लेकिन सबसे यादगार पल वह था, जब कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में हाफ सेंचुरी जड़ने के बाद अनुष्का को फ्लाइंग किस दी थी।

2015 आते-आते दोनों का रिश्ता और भी गहरा हो गया। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय कप्तान की खराब परफॉर्मेंस के बाद जब ट्रोलर्स ने अनुष्का पर हमला शुरू किया तो विराट उनके बचाव में आए। यह वह समय था, जब विराट-अनुष्का का कथित तौर पर ब्रेक-अप हो गया था। दोनों दिसंबर 2016 में युवराज सिंह की शादी में भी नजर आए थे। समारोह में दोनों के डांस का वीडियो भी वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट ने टूर पर गर्लफ्रेंड (अनुष्का) को साथ ले जाने की परमिशन भी बीसीसीआई से मांगी थी।

अब दोनों की शादी के बाद ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी होने वाला है। उनका रिशेप्शन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए अलग से मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जहां पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटर्स शिरकत करेंगे। दोनों की शादी का क्रिकेट और बॉलीवुड लवर्स को लंबे समय से इंतजार था।

साभार- जनसत्‍ता

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26609489

Todays Visiter:3588