26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

विकास का आंदोलन है नेपानगर उपचुनाव- शिवराजसिंह चौहान

Previous
Next

मंजू की जीत से और तेज होगा विकास- चौहान

नेपानगर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बुरहानपुर जिला के किसान उद्यमी और परिश्रमी है। उनके परिश्रम को सफल बनाने और क्षेत्र की उत्पादकता में वृद्धि करने के लिए सिंचाई की प्रचूर व्यवस्था की जायेगी। नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए एनीकट बनाकर उससे पाइप के जरिए जल का उद्वहन किया जायेगा, जिससे एक एक बूंद अधिक पैदावार लेने में सार्थक होगी। न खेत डूबेंगे और न किसानों की जमीन जाने की आशंका होगी। उन्होंने यह बात नेपानगर के वोरी, मांडवा, अंगज, परेडा क्षेत्र में विशाल आमसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेती के मामले में लगातार कीर्तिमान स्थापित करता आ रहा है। आने वाले दिनों में बुरहानपुर जिला उत्पादन और कृषि शिल्प में इतना आगे बढ़ेगा कि देश के किसान बुरहानपुर के कृषि शिल्प को देखने आयेंगे। उन्होंने कहा कि नेपानगर क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेन्द्र दादू ने इस क्षेत्र में विकास की महत्वकांक्षी योजना पर काम किया। क्षेत्र आगे बढ़ा है उनके कुछ विकास सपने अधूरे रह गए है। उन्हें पूरा करने के लिए क्षेत्रीय विधायक के रूप में सुश्री मंजू दादू को विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है, उसने विकास और गरीबों के कल्याण अपने एजेंडा में सर्वोच्च रखा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले एक दशक में जितना काम किया है उसका सुखद परिणाम आप देख रहे हैं। विकास की दर दहाई में पहंुची है और कृषि विकास दर 20 प्रतिशत लगातार बनी हुई है। इससे किसानों की खुशहाली बढ़ी है। प्रदेश में किसानों को जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के जोखिम में सरकार शामिल हुई है। किसानों को आर्थिक कवच दिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने खाद और बीज के लिए, लिए जाने वाले कर्ज पर 10 प्रतिशत की छूट घोषित की है। कांग्रेस ने कभी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। कृषि को कांग्रेस सरकारों ने हाशिए पर डाला। इसी के कारण गरीब कर्ज के बोझ में दबा और कृषि के पिछड़ने के कारण प्रदेश पिछड़ा और कांग्रेस ने समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य घोषित कर दिया। भाजपा सरकार ने इसे 11-12 वर्षों में देश का प्रगतिशील राज्य बनाया है। विकास के लिए निरंतरता आवश्यक है। इसलिए उपचुनाव में मंजू दादू को विजयी बनाकर भाजपा के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता का प्रथम सेवक होता है। उसका काम जनता के बीच पहुँचकर जनता के दुख सुख में भागीदार बनना है। शिवराजसिंह चौहान की अंतिम सांस तक जनता को समर्पित है। उसने जब कार्यभार ग्रहण किया था वजन 65 किलो था, अब 60 किलो रह गया है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना हर किसान, हर मजदूर, हर युवा और प्रदेशवासी जनता के चेहरे पर मुस्कान हो, इसलिए मैंने साढ़े सात करोड़ जनता से आत्मीय रिश्ता बनाया है। उनके सुख दुख में भागीदार बना हूँ।

चौहान ने कहा कि बच्चें देश का भविष्य है, उनके भविष्य को बिगड़ने नहीं दिया जायेगा। उन्हें अभाव में भी शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। मेडीकल इंजीनियरिंग, आईआईटी जैसे उच्च शिक्षा के अन्य विधाओं में अध्ययन करने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश की सुरक्षा की दृष्टि से बड़े नोटों का प्रचलन बंद किया है। इससे तत्काल तीन फायदें मिले हैं। जाली मुद्रा का स्त्रोत समाप्त हुआ है। कालेधन के संग्रह पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और जो मुद्रा आतंकवादी गतिविधियों और मादक दृव्यों की तस्करी में काम आती थी उस पर पूरी तरह से लगाम लग गयी है। राष्ट्रहित में आम आदमी ने दिक्कतों को हंसते हंसते झेलने का निर्णय किया है, लेकिन निहित स्वार्थी तत्व परेशान है, क्योंकि उनके कालेधन पर चोट हुई है। इसलिए वे बार-बार बड़े नोटों के प्रचलन पर तर्कहीन तर्क पेश कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण जन को आश्वस्त किया कि जिनके पास ईमानदारी से कमाई गयी संपत्ति और बड़े नोट है उन्हें क्षति नहीं पहुँचने दी जायेगी। बैंक, सहकारी बैंकों और सहकारी समितियों में लेन देन कर्ज चूकता करने में बड़े नोट स्वीकार किए जायेंगे।

उन्होंने नारी शक्ति का आव्हान किया कि वह इस उपचुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका अदा करेगी। भाजपा सरकार ने प्रदेश में महिलाओं को स्थानीय निकायों ने 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर उन्हें स्थानीय प्रशासन में भागीदार बनाया है। नौकरियों में भी महिलाओं को शिक्षा विभाग में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पुलिस सहित अन्य विभागों में भी महिलाओं को आरक्षण देकर उनका आत्मविश्वास जगाया है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। स्वरोजगार में बढ़ाया है। उपचुनाव में महिलाएं निर्भय होकर विकास के लिए भाजपा को कमल का बटन दबाकर 19 नवंबर के मतदान में विजयी बनायेंगी और सुश्री मंजू दादू को अपना विधायक बनायेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच दिन निर्णायक होंगे। सभी सुश्री मंजू दादू की तरह चुनाव प्रचार में जुट जाए। आपके 5 दिनों का बदला शिवराजसिंह चैहान दो वर्षों तक और आगे 5 वर्षो तक क्षेत्र की सेवा में अपने आप को अर्पित करेगा।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26609129

Todays Visiter:3228