26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

अटलजी का 92वां जन्मदिन प्रदेश भर में सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी नेे वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत-रत्न पं. अटलबिहारी वाजपेयी के 92वां जन्मदिन पर आज पूरे प्रदेश भर में सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, उज्जैन में केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत, धार के मांडव में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चैहान ने आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर भारत-रत्न श्री अटलजी के दीर्घायु की मंगलकामना की। विभिन्न स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों, वृद्धाश्रमों, दिव्यांग केन्द्रों, सेवा बस्तियों में गरम कपड़े, कंबल, फल, मिष्ठान वितरण कर श्री अटलजी के दीर्घायु की कामना की।

ग्वालियर में सुबह से कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हुई जिसमें भारत रत्न श्री अटलजी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर विशेष पूजन अर्चन कर महिला मोर्चा ने अटलजी के दीर्घायु की कामना की और मिष्ठान एवं फल वितरण किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महापौर श्री विवेक शेजवलकर, जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह, श्री बालेन्दु शुक्ल, श्री अभय चैधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता समागम में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री अभय चैधरी, श्री कमल माखीजानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं वरिष्ठ मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सेवा बस्ती में भोजन पैकेट वितरण कर अटलजी के दीघार्यु होने की कामना की।
    उज्जैन उत्तर क्षेत्र में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में फल और मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री सोनू गेहलोत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रोगियों से भेंट की। उज्जैन दक्षिण में नागझिरी बाल संपे्रषण गृह में कार्यकर्ताओं ने औषधि, मिष्ठान का वितरण किया। बाद में संभागीय कार्यालय में अटलजी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन और विकास की शपथ ली गयी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सन्नवर पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण की।

भोपाल में सभी 17 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया। मध्य विधानसभा में मल्टी-स्टोरी 12 नंबर स्टाॅप पर सांसद श्री आलोक संजर एवं विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अटलजी का जन्मदिन मनाया और मिष्ठान वितरण किया। शाहजहांनाबाद मंडल में जिला अध्यक्ष व महापौर श्री आलोक शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण किया गया। पिपलानी मंडल में दिव्यांग बच्चों के साथ, हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन में अनाथ बच्चों के साथ एवं गांधीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में कार्यकर्ताओं ने फल-मिष्ठान वितरण कर उनके साथ अटलजी का जन्मदिन मनाकर उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री विकास विरानी, श्री बाबूलाल यादव, श्री संतोष हिरवे, श्री राकेश जैन सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। महिला मोर्चा की बहनों ने श्री अटलजी के जीवन के 92 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में रंगोली सजाकर पंक्तिबद्ध 92 दीपक प्रज्जवलित कर उनके दीर्घजीवन की कामना की। बहनों ने विकास और सुशासन के समर्पित होने की शपथ ली। इस अवसर पर श्रीमती शशि सिन्हों, सुश्री सरिता देशपांडे, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती रूमा खान सहित सैकड़ो बहनों ने प्रकाशोत्सव में दीपक सजाकर भाग लिया। 

इंदौर में संध्या समय में राजवाड़ा के सामने आतिशबाजी कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर अटलजी के दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, सुश्री उषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सीहोर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पं. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सभी 10 मंडलों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सीहोर स्थित चिंतामण गणेश मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन कर गरीबों को भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री मानसिंह पंवार, श्री प्रदीप बिजौरिया सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। राजगढ़ में पार्टी द्वारा सिविल अस्पताल परिसर में महिलाओं को गरम कपड़े एवं मरीजों को फल वितरित किये गये। सभी 20 मंडलों में श्री अटलजी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाकर सुशासन की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल यादव, विधायक श्री नारायण सिंह पंवार, श्री अमरसिंह यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश जोशी आदि उपस्थित थे। ब्यावरा में आईटी सेल द्वारा कैशलेस सोसायटी हेतु शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। आज से नगरोदय अभियान का शुभारंभ किया गया एवं नगरपालिका परिसर में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। होशंगाबाद जिला भाजपा कार्यालय पर भारतरत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयीजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया और अटलजी के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मंडल स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। पिपरिया में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री हरीशंकर जायसवाल उपस्थित थे। इटारसी मंडल में वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। बैतूल जिले के सभी 21 मंडलों में सुशासन दिवस पर रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए। शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। जिला कार्यालय में सुशासन एवं सेवा दिवस पर शपथ दिलाई गयी। इस अवसर राष्ट्रीय सचिव, सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे, प्रदेश कोषाध्यक्ष, विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कपूर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अल्केश आर्य उपस्थित थे। दतिया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर नगर मंडल दतिया एवं युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किये गये। खैरापति लाला का ताल दतिया पर दीप जला कर उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा दतिया के जिला अध्यक्ष मोहन पटवा के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष मुरारी शाक्य, चरनदास परिहार, प्रभुदयाल प्रजापति, लक्ष्मी जाटव, जमुना वंशकार, कुन्दन प्रजापति, हरनाम परिहार, नारानदास वर्मा आदि उपस्थित थे। जिले के सभी मंडलों में रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए। भिंड जिले के सभी 14 मंडलों में अटलजी के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन एवं अस्पताल में फल वितरण किये गये। जिला कार्यालय में अटलजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें जिला अध्यक्ष श्री संजीव कांकर, महामंत्री श्री सत्येन्द्र भदौरिया, श्री माहेश्वरी जाटव ने भाग लिया। रौन मंडल में काव्य-पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। श्योपुर जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन कर मिष्ठान वितरण किया गया है। संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, विधायक श्री दुर्गालाल विजय, जिला महामंत्री श्री गोपाल आचार्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह ने भाग लिया। बड़ौदा, कराहल, विजयपुर, श्योपुर, वीरपुर, मानपुर एवं प्रेमसर मंडल में आयोजित कार्यक्रमों के तहत चिकित्सालय, वृद्धाश्रम एवं आदिवासी बस्तियों में गरम कपड़े एवं कंबल वितरण किये गये।        

अशोकनगर जिले के सभी मंडलों में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला कार्यालय पर अटलजी के चित्र पर माल्यापर्ण कर मिष्ठान वितरण किया गया। जबलपुर के 14 मंडलों में संगोष्ठी एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों को दूध एवं फल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। दीनदयाल मंडल में राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्री डाॅ. शरद जैन, विवेकानंद मंडल में महापौर डाॅ. स्वाति गोडबोले, तिलक मंडल, मुखर्जी मंडल, ठाकरे मंडल एवं अब्दुल हमीद मंडल में जिला अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। रतलाम में य¨जना आय¨ग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर  डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अश¨क प¨रवाल, जिला उपाध्यक्ष मन¨हर प¨रवाल की उपस्थिति में सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। बाल चिकित्सालय में बच्चो को  फल एवं बिस्किट वितरण कर अटलजी के आर¨ग्य जीवन की मंगल कामना की गई। साथ ही हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी के साथ अटलजी का जन्मदिन मनाया तथा मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारियों  तथा कार्यकर्ताओं  क¨ जिला कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा द्वारा सेवा कार्यों  व स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। रीवा के 19 मंडलों में मंडलवार संगोष्ठी के कार्यक्रम आयोजित हुए। युवा मोर्चा ने सेवा संकल्प के रूप में श्री अटलजी का जन्मदिन मनाया और सेवा बस्ती में पहुंचकर मिष्ठान एवं फल वितरित किये। जमनाप्रसाद शास्त्री दिव्यांग विद्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती ममता गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ अटलजी का जन्मदिन मनाया। सतना के 19 मंडलों में संगोष्ठी एवं चिकित्सालयों में मरीजों को फल वितरित कर भारत-रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में सांसद श्री गणेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, महापौर श्रीमती ममता पांडे, श्री अनिल जायसवाल सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। विभिन्न मंडलों में रामायण-पाठ, आतिशबाजी, फल वितरण एवं सेवा बस्तियों में भोजन वितरण के कार्यक्रम संपन्न हुए।

सुशासन और विकास अटलजी की प्रतिबद्धता एवं भारतीय जनता पार्टी की पहचान- चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने आज मांडव (धार) में चुनाव प्रचार कार्यालय का विधिवत् शुभारंभ करते हुए कहा कि सौभाग्य की बात है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अटलबिहारी वाजपेयी जिन्होनें विकास और सुशासन के लिए जीवन समर्पित किया, उनके जन्मदिन पर मांडव में चुनाव के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। आपने कार्यकर्ताओं को सुशासन और विकास की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में विकास और सुशासन की शुरूआत करके भारतीय जनता पार्टी ने लोकजीवन में स्पंदन पैदा किया है। विकास और सुशासन अटलजी की प्रतिबद्धता रही है। यही कारण है कि उन्होनें एनडीए सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल में मंहगाई को समेटा और विकास का दायरा बढ़ाकर ग्रामीण भारत के गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य आरंभ किया।
   

इस अवसर पर श्री अटलजी के दीर्घजीवन की कामना करते हुए श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि अटलजी ने भारतीय राजनीति में गठबंधन शिल्प को आकार दिया, लेकिन मर्यादा और लक्ष्मण रेखा किसी को भी लांघने की आजादी नहीं दी। एनडीए की पूर्ववर्ती सरकार ने देश में नदी जोड़ो परियोजना का सूत्रपात करके बाढ़ और सूखे की विभीषिका से मुक्ति का सपना संजोया था, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार पूर्ण करने जा रही है। अटलजी ने किसानों के लिए राहत देने हेतु फसल ब्याज दर कम की और फसल बीमा का तोहफा दिया। पोखरण-2 की सफलता ने अटलजी की क्षमता का दुनिया को कायल बना दिया। भारत परमाणु क्षमता वाले समूह में शान के साथ शामिल हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करते हुए कहा कि मांडव नगरपरिषद में मिलकर पूरी ताकत के साथ कमल खिलाना है। इस चुनाव में नगर का हर भाई बहन खुद को पार्टी का उम्मीदवार मानकर चुनावी रण में उतरे।
   

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री विक्रम वर्मा, वरिष्ठ मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, पार्टी प्रत्याशी श्रीमती मालती जयराम गावर, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, श्रीमती रंजना बघेल, श्री कालु सिंह ठाकुर, श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री छतरसिंह दरबार, श्री करणसिंह पवार सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26610274

Todays Visiter:4373