जनवरी 2024 से बकाया 4% के आदेश भी शीघ्र जारी करे सरकार, राज्य के सेवानिवृत कर्मचारियों को किया दरकिनार, अन्य मांगों को लेकर प्रदेश में आंदोलन को लेकर बनेगी रणनीति, चार प्रतिशत की वृद्धि से 620 से ₹8000 तक का होगा फायदा
*मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा भोपाल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 8% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत को लेकर आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं राज्य मंत्रालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन किया गया जारी प्रदर्शन के बीच में ही सरकार द्वारा 4% महंगाई भत्ते के आदेश जारी कर दिए गए कर्मचारियों की मांग 8% महंगाई भत्ता/राहत देने की है जो सरकार द्वारा नहीं दिया गया है सरकार द्वारा जनवरी 2024 से 4% महंगाई भत्ता और राहत तत्काल प्रदान की जाए आज जो महंगाई भत्ते के आदेश हुए हैं उसमें भी प्रदेश के 4.50 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को दरकिनार कर दिया गया है यह सेवानिवृत कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक हैं सरकार को सेवानिवृत कर्मचारियों को भी तत्काल महंगाई राहत देने के आदेश जारी करना चाहिए कर्मचारियों की पदोन्नति वाहन भत्ता मकान किराया भत्ता लिपिकों की ग्रेड पे में विसंगति सहित पेंशन हेतु अहर्तादायी सेवा 25 वर्ष करने सहित अन्य मांगों को लेकर जल्दी संगठनों की रणनीति बनेगी उसके तहत प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा भले ही चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए आज प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं मोर्चे के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी साबिर खान विजय रघुवंशी अशोक पांडे अशोक शर्मा सुभाष शर्मा सुभाष वर्मा मोहन अय्यर सतीश शर्मा शिव शंकर रजक महेंद्र शर्मा एल एन कैलाशिया विजय मिश्रा अनिल बाजपेई मधुसूदन मेवाड़ा ओ पी कटियार राजकुमार चंदेल जितेंद्र शाक्य उपेंद्र कौशल राम कुंडल सेन सुधीर भार्गव विजय रैकवार आशुतोष शुक्ला जय सिंह सोलंकी आरिफ अली दामोदर आर्य अवतार सिंह अरुण भार्गव सहित अनेक विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे.
8 प्रतिशत मंहगाई भत्ते एवं एरियर की मांग को लेकर मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों का प्रदर्शन
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल की अगुवाई में आज 15 मार्च शुक्रवार 01 बजे लंच टाइम में प्रदर्शन किया गया।