Publish Date:09-Nov-2017 00:49:06
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने शासकीय सेवकों की कार्यक्षमता एवं उनकी गोपनीय चरित्रावली की समीक्षा की तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब इसकी तारीख 31 दिसम्बर 2017 तय की गयी है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व तिथि में विभागों, संभागायुक्तों कलेक्टर्स एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उन्होंने राज्य शासन के आदेश का पालन क्यों नहीं किया। शासन ने कहा है कि 50 वर्ष की उम्र एवं 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शासकीय सेवकों के अभिलखों की छानबीन अनिवार्य रूप से कर 31 दिसम्बर 2017 के पूर्व राज्य शासन को भेजे।