26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

3 लाख 44 हजार से अधिक सम्पत्ति विरूपण के प्रकरण दर्ज

63 हजार से अधिक शस्त्र जमा कराये गये
भोपाल:- 11 अक्टूबर 2018, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 321 अवैध हथियार जप्त किये गये है। 63 हजार 510 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। 3 हजार 874 गैर जमानती वारंट तामील कराये गये है। 8 हजार 715 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अंतगर्त 3 लाख 44 हजार 477 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इनमें से शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 2 लाख 75 हजार 940 प्रकरण और निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 68 हजार 537 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। पंजीबद्ध प्रकरणों में शासकीय संपत्ति के 2 लाख 68 हजार 265 प्रकरणों में तथा निजी संपत्ति के 58 हजार 187 प्रकरणों में इस तरह कुल 3 लाख 26 हजार 452 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। वाहनों के दुरूपयोग पर 874 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। 
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26610063

Todays Visiter:4162