26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

महिला मोर्चा प्रदेश में बूथ स्तर तक सुदृढ़ और सक्षम नेटवर्क से सज्जित हो- चौहान

Previous
Next

समाज की हर वर्ग और समुदाय तक पार्टी की पहुँच को मोर्चा सशक्त बनाए- भगत
महिला मोर्चा मिशन 2018 और 2019 में जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा- श्रीमती ऐलकर


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर के पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। चुनौतियां कठिन है, लेकिन देश की आधी आबादी को महिला मोर्चा के दायरे में लाकर हम जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। महिला मोर्चा के गठन में समयदानी समर्पित बहनों को प्रमुखता से जिम्मेदारी सौंपी जाए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश महामंत्री बी.डी. शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत सहित पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित थे और सभी ने श्रीमति लता ऐलकर के यशस्वी कार्यकाल की कामना की। प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भाषण दिया।

चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राजनैतिक क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके लिए दायरे को विस्तृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में पुरूषों का क्षेत्र सीमित है लेकिन महिलाओं की पहुँच चूल्हे चैके तक रहती है और वे जनमत बनाने में सक्षम होती है। इस दृष्टि से महिला मोर्चा की बहनें समर्पित भाव से बूथ स्तर तक पार्टी का महिला नेतृत्व विकसित कर बूथ स्तर तक नेटवर्क विकसित कर अपना दायित्व संभालें। 2018 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार गठित करने की जिम्मेदारी मोर्चा को वहन को करना है। साथ ही मिशन 2019 के रूप में देश में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन करने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा अपनी सक्रियता बढ़ाकर प्रदेश में महिला महाकंुभ की तैयारी में जुटेगा। महिलाओं की दोहरी जिम्मेदारी होती है। परिवार के साथ ही उन्हें राजनीति में काम करने में कठिनाई आती है।

पश्चिम की सोच जनित आंदोलनों का डटकर मुकाबला करें

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने श्रीमति लता ऐलकर के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि भारत में लोकतंत्र जीवन की प्रणाली रही है और आजादी के बाद ही देश में महिलाओं को लोकतांत्रिक अधिकार हासिल हो गए। पश्चिम में इन लोकतंत्र अधिकारों के लिए महिलाओं को दो शताब्दी तक संघर्ष करना पड़ा है। वे वास्तव में हमसे बहुमत पीछे है। पाश्चात्य चिंतन से पैदा हुए आंदोलन आज देश में अप्रासंगिक है। इसलिए हमें उनका डटकर मुकाबला करना है। श्री सुहास भगत ने कहा कि हमें पार्टी के अंचल में सभी बहनों को लाना है। तभी मोर्चा समग्रता का दावा कर सकेगा। कामकाज में व्यवसायी, नौकरीपेशा, व्यवसायी, स्वरोजगार, किसान सभी बहनों को पार्टी के दायरे में लाकर उन्हें जोड़कर पार्टी को सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही बनाने में जुटना है, तभी पार्टी परिपूर्ण और समग्रता का आकार ग्रहण करेगी। उन्होंने महिला मोर्चा बहनों को मिशन 2018 और मिशन 2019 के लिए समय रहते कार्य को सुदृढ़ करने और विस्तार देने के कार्य में जुट जाने का आव्हान किया और आशा व्यक्त की कि श्रीमति लता ऐलकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा नए क्षितिज का स्पर्श करेगा।

श्रीमति बृजुला सचान ने आभार प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से आयी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी बहनों ने इस अवसर पर श्रीमति लता ऐलकर का स्वागत किया। इस अवसर पर सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्रीमति शशि सिन्हो, श्रीमति भावना सिंह, श्रीमति वंदना जाचक, श्रीमति राशि गर्ग, श्रीमति बबीता परमार, श्रीमति शोभना बिलैया, श्रीमति रेखा बिसेन, श्रीमति अरूणा जोशी सहित सभी बहनों ने स्वागत किया और सफलता की कामना की।

पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनाने में जुटे, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता- शिवराजसिंह

भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों के पदभार ग्रहण के अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे और महिला मोर्चा श्रीमती लता ऐलकर के यशस्वी कार्यकाल की मंगल कामना करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पद माला पहनने, होर्डिंग लगवाने और लेटर हेड छपवाने के लिए नहीं बनते, बल्कि परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए नए इतिहास रचने के लिए दिया जाते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढी सौभाग्यशाली है चुनौतियां है लेकिन अवसर और अनुकूलताएं उपलब्ध है। पार्टी बड़े संक्रमण काल से गुजरी है। हमारे पूर्वजों ने युवा मोर्चा को इस स्थिति में पहुंचाने के लिए गांव-गांव साइकिलों से रोडवेज की बसों से दौरा करना पड़ा। जनता की झिड़कियां सुनना पड़ी लेकिन जज्बा और जुनून नहीं खोया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर अपने पराक्रम को चरम तक पहंुचाकर जोरदार पारी शुरू करेंगे। आज पार्टी को समयदानी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज अवसर है कि हम जोरदार धमाकेदार मोर्चो की शुरूआत कर प्रदेश में एक धमक पैदा कर युवाओं को जोड़कर क्रांति का आगाज और मिशन 2018, 2019 की नींव रखे। रचनात्मक कार्यक्रम की संरचना करने में जुट जाए। कार्यसमिति का गठन करें और ऐसे समयदानी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे जो समयदान करके पार्टी को आगे बढा सके। कोई गांव, कोई समाज संपर्क और संवाद से अछूता नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें सात्विक कार्यकर्ताओं को उत्तरदायित्व सौंपकर उन्हें पार्टी के संस्कारों से पोषित देखना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में घमंड नहीं आना चाहिए। धैर्यवान हो, उत्साह से भरे हो। काम करने की लगन हो। कार्यकर्ता को हमेशा प्रवास की चिंता करना चाहिए। मीठा बोल और कुछ कर गुजरने का जज्बा होना चाहिए। साथ ही जो भी आगन्तुक हमेशा कुछ कहना चाहता है उसकी बात पूरे धैर्य के साथ सुनने का साहस दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शौर्य का वातावरण बना हुआ है। सर्जिकल स्ट्राइक करके फौज ने साबित कर दिया है कि न हम छेड़ेंगे और न छोड़ेंगे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपावली के अवसर पर हर शहर व नगर में भारत माता का चित्र लगाकर एक दीपक शहीदों को समर्पित करें। शौर्य का जो माहौल बना हुआ है उससे अपने रचनात्मक कार्यो को विस्तार दें और समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्षों और महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष बहन के उत्साह और रचनात्मक पहल की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में श्री अभिलाष पाण्डे और महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में श्रीमति लता ऐलकर को जिम्मेदारी सौंपकर बड़ा विवेकपूर्ण निर्णय लिया है। युवा उत्साह और परिपवक्ता को स्थान दिया है। नए पदाधिकारियों के यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हुए उन्होंने उन्हें बधाई दी। पूर्व में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान एवं नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, श्रीमति लता ऐलकर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ, श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं राजामाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26610480

Todays Visiter:4579