26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मध्यप्रदेश विधानसभा की ऑनलाइन प्रक्रिया की हुई सराहना

Previous
Next

राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना कार्यशाला नई दिल्ली में सम्पन्न

भोपाल, भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना पर 24 एवं 25 सिंतबर को दो दिवसीय कार्यशाला संसद भवन, परिसर नई दिल्ली में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। इस परियोजना का क्रियान्वयन देश के समस्त प्रदेशों की विधानसभा एवं केंद्रशासित राज्यों में होना है। यह परियोजना केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत प्रदेशों में लागू होगी।                    
   
मध्यप्रदेश विधानसभा से प्रमुख सचिव ए. पी.सिंह के नेतृत्व में विधानसभा के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यशाला में भागीदारी की। कार्यशाला में सिंह द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा में कंप्यूटरीकरण एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी साझा की गई तथा ई विधान परियोजना के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रमाण पत्र वितरित किये।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26611696

Todays Visiter:5795