26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

छतरपुर जिले के 90 वर्षीय मंगल सिंह की मृत्यु का कारण रही अस्वस्थता

Previous
Next

जिला प्रशासन ने प्रकरण के संबंध में बताई वस्तुस्थिति

भोपाल : रविवार, जुलाई 22, 2018, छतरपुर जिले के ग्राम डुमरा के 90 वर्षीय किसान मंगल सिंह की मृत्यु जिला चिकित्सालय में पूर्ण उपचार के पश्चात घर जाने पर लकवाग्रस्त और अवस्थाजन्य बीमारी के कारण हुई। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मंगल सिंह 14 जुलाई को डुमरा में हुए लोक कल्याण शिविर में शामिल हुए थे। शिविर से वापस घर लौटने पर उनकी तबियत बिगड़ी, उन्हें तुरन्त जिला चिकित्सालय में कराया गया और समुचित उपचार के बाद 19 जुलाई को चिकित्सालय से घर पहुँचने पर उनकी मृत्यु हो गई।

जिला प्रशासन ने वस्तुस्थिति में बताया कि मृतक मंगल सिंह के बैंक खाते में भावांतर भुगतान योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में सहायता राशि जमा करवाई गई थी। मृतक मंगल सिंह के पास 2.318 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिस पर खरीफ 2017 में हुई 20 क्विंटल उपज मंगल सिंह द्वारा बेची गई थी। इसके लिये उन्हें भावांतर भुगतान के 4020 रूपये उनके खाते में अंतरित किये गये थे। इसके अलावा, रबी फसल 2018 में भी किसान मंगल सिंह ने 44 क्विंटल गेहूँ का विक्रय किया था। इसके लिये उनके बैंक खाते में 76 हजार 513 रूपये की राशि अंतरित की गई थी। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसान मंगल सिंह के खाते में 11 हजार 686 रूपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई थी।

छतरपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कृषक मंगल सिंह को 12 हजार 600 रूपये की सूखा राहत राशि मंजूर की गई है। इस राशि को भी जल्द उनके बैंक खाते में अंतरित किया जायेगा। अत: किसान मंगल सिंह यादव ने आमरण अनशन नहीं किया, बल्कि उनकी मृत्यु का कारण अवस्थाजन्य बीमारी रहा।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26609408

Todays Visiter:3507