Publish Date:29-Dec-2016 18:58:28
भोपाल 29 दिसम्बर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी) मोहन प्रकाश 30 दिसम्बर, शुक्रवार को भोपाल आयेंगे। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने जानकारी दी है कि प्रकाश उस दिन पूर्वान्ह 11.10 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे इंदौर पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 01 बजे कार द्वारा रवाना होकर सायं 04.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे जहां वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
प्रकाश उसी दिन सायं 7.05 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।