26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजपा विधायक बोले- इस बार अल्लाह और भगवान राम के बीच होगा चुनाव

Previous
Next

कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में बंतवाला निर्वाचन क्षेत्र में अल्लाह और भगवान राम के बीच चुनाव होगा। भाजपा विधायक ने दरअसल एक राज्यमंत्री की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने अपनी लगातार जीत का श्रेय अल्लाह और मुस्लिमों को दिया था।

कर्नाटक विधानसभा के सदस्य वी सुनील कुमार ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले की बंतवाल सीट के चुनाव को हिंदुओं के आत्मसम्मान का सवाल बना दिया है। बता दें कि इस साल के शुरू में ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दरअसल बंतवाल के विधायक और राज्य के मंत्री रामनाथ राय ने कहा था कि अगर मुझे बंतवाल विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक बनने का अवसर मिला है तो यह अल्लाह और यहां के मुस्लिम समुदाय के धर्मनिरपेक्ष रुख के कारण हो सका।

इसके बाद सोमवार को कल्लाड़का में भाजपा रैली को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि यह चुनाव हिंदुओं के आत्मसम्मान का सवाल है। मैंने अखबार में पढ़ा और मैं आश्चर्यचकित रह गया। इस विधानसभा से छह बार जीतने वाले विधायक ने कहा कि उसे अल्लाह की दुआ से जीत हासिल हुई। कुमार ने कहा कि मैं अपने सभी दोस्तों से अपील करता हूं कि यहां पर चुनाव भाजपा के राजेश नाईक और कांग्रेस के रामनाथ राय के बीच नहीं है। यहां पर चुनाव अल्लाह और राम के बीच है।

किसे जीतना चाहिए इसका फैसला बंतवाल को करना है। क्या हम फिर से अल्लाह को जीताएंगे या फिर एक ऐसे व्यक्ति को जीताएंगे जो कि राम को मानता है। बंतवाल के लोगों को इसका फैसला करना है। इस साल यह बंतवाल के चुनाव को मुद्दा होगा। बता दें कि कुमार विधानसभा में भाजपा व्हिप प्रमुख भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि छह बार जीतने वाला व्यक्ति अगर कहे कि उसे हिंदु वोट नहीं चाहिए तो यह हमारे आत्मसम्मान का सवाल है। यह केवल बंतवाल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए आत्मसम्मान का सवाल है।

साभार- अमर उजाला

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26610368

Todays Visiter:4467