26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

शिवराजसिंह चौहान के 11 साल का विकास कांग्रेस के 50 सालों पर चार गुना भारी

Previous
Next

भोपाल। मध्यप्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है कि किसान के बेटे ने लगातार 11 साल मुख्यमंत्री के रूप में सफलतम कार्यकाल पूरा किया है। इन 11 सालों में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराजसिंह चौहान ने इतने विकास किए है जो कांग्रेस पिछले 50 वर्षों में नहीं कर पायी। श्री शिवराजसिंह चौहान के 11 साल के विकास कार्य कांग्रेस के 50 सालों पर चार गुना भारी है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने बिरसा मुंडा नगर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कभी बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन आज शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में देश का खुशहाल राज्य बन चुका है। उन्होंने कांग्रेस के राज की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में दीपावली के दिन भी बिजली नसीब नहीं होती थी और आज मध्यप्रदेश के 50 हजार गांव 24 घंटे बिजली से रोशन हो उठे है। कांग्रेस के राज में सरकार की तिजोरी सिर्फ अमीरों के लिए खुली रहती थी, लेकिन आज शिवराजसिंह की तिजौरी आम गरीब जनता के लिए खुली है और इसलिए गरीब को 1 रू. किलो गेंहू, चावल, नमक मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने की जो कोशिश 11 वर्षों में की है उन्हें योजनाओं के माध्यम से सफलता मिली है। गरीबों के कल्याण के लिए उन्होंने हितग्राही सम्मेलनों को माध्यम बनाया और हर वर्ग, हर तबके के लिए अलग अलग योजनाओं से उन्हें लाभ दिलाया। श्री चौहान ने कहा कि जनसेवा के लिए भी साफ नियत की आवश्यकता होती है। कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन गरीबों की सेवा और मदद करने की उनकी नियत नहीं थी। सबका कल्याण गरीबों का उत्थान इस सोच से मुख्यमंत्री ने गरीबों की मदद की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बदल रहा है। आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान का सशक्त नेतृत्व है। प्रधानमंत्री देश की मजबूती के लिए बुलंद क्रांतिकारी निर्णय ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और 2018 में शिवराजसिंह चौहान को पुनः मुख्यमंत्री और 2019 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री कौशल विकास, मजदूरी प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री आवास, युवा उद्यमी सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का पुष्पहारों से सम्मान किया। इस अवसर पर सुरजीतसिंह चौहान, हिरेन्द्र बहादुर सिंह, लक्ष्य भारद्वाज, भगवत रघुवंशी, श्रीमती शौला गौड़, श्रीमती प्रीति शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हितग्राही सम्मेलन नरेन्द्र देव नगर में साक्षात लोकतंत्र अवतरित हुआ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित नरेन्द्र देव नगर के हितग्राही सम्मेलन में मानों लोकतंत्र साक्षात अवतरित हुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जनसमूह से आग्रह किया कि वे 11 वर्षों के विकास की योजनाओं पर अपनी राय देकर मन की बात मुखरित करें। हितग्राही सम्मेलन में उन्होंने न तो माला पहनी और न स्वागत सत्कार की औपचारिकता को कबूल किया। प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने सम्मेलन का संचालन किया। मुख्यमंत्री ने जनता के मन की बात सुनी और तुरत फुरत जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए आदेश दिया कि बस्ती में शिविर लगाकर राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जायेगी और कलेक्टर तथा वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं का समाधान समयबद्धता में पूरा करेंगे।

सम्मेलन के अवसर पर हितग्राहियों ने उन्हें मिली शासकीय सुविधा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि सहायता मिलने से एमबीबीएस पास किया और डाक्टर के रूप में मुंबई में प्रेक्टिस की जा रही है। श्री गोविन्द पटेल छात्र ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसे मुख्यमंत्री की पहल से स्कालरशिप मिलने से पढ़ाई जारी रख सका। अल्पसंख्यकों ने श्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश शांति का, अमन का टापू सिद्ध हुआ है और भेदभाव रहित विकास की सुविधाएं मयस्सर हुई है। एक युवक ने 11 लाख रूपए का लोन स्वीकृत होने और उसे स्वरोजगार योजना में स्थापित होने के लिए सरकारी मदद की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसी तरह लंबा सिलसिला चला और शिवराजसिंह चैहान ने भरोसा दिलाया कि सरकारी योजनाओं में जनहित में संशोधन करते हुए उन्हें प्रसन्नता होगी।

शिवराजसिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा कोई भी रूग्ण व्यक्ति अभाव के कारण उपचार से वंचित नहीं रहेगा उसे गंभीर से गंभीर बीमारी में असहाय महसूस नहीं होना पड़ेगा। सरकार के द्वार मदद के लिए खुले हुए है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक कानून लाया जायेगा और हर आवासहीन के सिर पर छत होगी। सरकारी भूमि पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले को मालिकाना हक दिया जायेगा। शिक्षा के लिए सहायता और लोन में कोई भेदभाव नहीं होगा। उन्होंने युवा साथियों से आग्रह किया कि वे कौशल विकास कर स्वरोजगार योजना को अपनाए। सरकार लोन दिलायेंगी और गारंटी भी लेगी। उन्होंने युवकों और महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और कहा कि जो भी परेशानी हो प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वास सारंग उसके समाधान करने के लिए सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने जन-जन से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए सेवक की तरह सेवा में समर्पित रहूँगा। जनता का दुख मुख्यमंत्री का दुख और जनता का सुख शिवराजसिंह चौहान का सुख होगा।

भोपाल उत्तर क्षेत्र के चौक में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का अभिनंदन कर प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी गयी। नंदकुमारसिंह चौहान, महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में बीमारू राज्य के अभिशाप से मध्यप्रदेश मुक्त हुआ है और देश को दु्रतगति से विकास करने वाला राज्य बना है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है। गोविन्दपुरा में आयोजित हितग्राही सम्मेलनों में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर, हुजूर में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने भाग लिया और जनता को बधाई दी।

महिला मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में दीप प्रज्जवलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में रंगोली बनाकर दीप प्रज्जवल किया। महिलाओं ने भजन, मंडलियों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कर शिवराजसिंह चैहान के सफल कार्यकाल की मंगल कामना की। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर, महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती वंदना जाचक सहित मोर्चा की पदाधिकारी बहनें उपस्थित थी।

मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनके कार्यकाल के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण करने पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले नगर, ग्रामीण, हर्राखेड़ा, नजीराबाद, परवलिया, बिलखिरिया और फंदा मंडलों में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन पंचायत केंद्र, वार्ड केंद्र मतदान केंद्रों में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत जमूसर कलाँ में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वृद्धावस्था पेंशन और कर्मकार मंडल योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसके साथ ही सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं के पत्रक समस्त मंडलों में हितग्राहियों को वितरित किये गये। सभी कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, भाजपा जिला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल सिंह मीणा, नपा अध्यक्ष राजमल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर ,महामंत्री भागीरथ पाटीदार, राजमल कुशवाह सहित सभी मंडलों के महामंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उज्जैन के सभी 54 वार्डों में हितग्राही सम्मेलनों में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के चेक भेंट किए गए और प्रामण पत्र दिए गए। वरिष्ठ मंत्री श्री पारस जैन, जिला अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह गांधी, विधायक डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ समिति के अध्यक्ष श्री दिवाकर नातू, श्री सोनू गेहलोत, श्री वीरेन्द्र कपाडिया, श्री प्रभुलाल जाटवा, श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री जगदीश अग्रवाल सहित पदाधिकारियों ने हितग्राही सम्मेलनों को संबोधित किया और श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के सफल 11 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू कराया गया। शाम सावरकर चैक और दौलतगंज पर ऐतिहासिक आतिशबाजी की गयी। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव ने दीपावली का नजारा पेश किया। आज से नगर में वार्डवार और ग्रामीण अंचल में मंडल, ग्राम केन्द्र से मतदान केन्द्र तक हितग्राही सम्मेलन आरंभ हुए।

इंदौर में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष के उपलक्ष्य में इंदौर नगर के सभी 85 वार्डो में हितग्राही सम्मेलनों में श्री कैलाश शर्मा, श्रीमती मालिनी गौड, श्री कृष्णमुरारी मोघे सहित पार्टी पदाधिकारियों ने लाभार्थियों की खुशहाली की कहानी सुनी और जनता को आल्हादित किया। अस्पतालों, वृद्धाश्रमों में फल और मिष्ठान्न का वितरण किया। नगर के 210 स्थानों पर रचनात्मक कार्यक्रम संपन्न हुए। देपालपुर, महू, इंदौर ग्रामीण, सांवेर की ग्राम पंचायतों और मंडल स्तर पर लाभार्थियों के सम्मेलन, गोष्ठियां संपन्न हुई और 11 वर्षो की उपलब्धियों पर चैपाल चर्चाएं, विमर्श सभाएं आयोजित की गयी। जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, क्षेत्रीय विधायकों ने जनता के बीच पहंुचकर जन जन के आशीर्वाद के लिए उनका आभार माना और क्षेत्रीय विकास की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चाएं आयोजित की गयी। सागर के सभी शहरी और ग्रामीण 29 वार्डों में आज हितग्राही सम्मेलनों में हजारों हितग्राहियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान का प्रगतिशील, समाजसेवी व्यक्तित्व निबंध प्रतियोगिता में खुरई विधानसभा क्षेत्र की शालाओं के 4 हजार छात्र छात्राओं ने भाग लेकर एक कीर्तिमान बनाया। गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देते हुए कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का मूल्यांकन है। जैत किसान परिवार के बालक ने कर्म सौन्दर्य को गले लगाया और संगठन को मां की तरह संजोया। कर्मठता के रूप में वे मुख्यमंत्री पद से पुरस्कृत हुए। खुरई क्षेत्र की 110 ग्राम पंचायतों और शहरी 27 वार्डों में हितग्राही सम्मेलनों के सफल आयोजन के सूत्रधार श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में उत्पादकता का कीर्तिमान बनने के पीछे मुख्यमंत्री की रचनात्मक पहल है। आज क्षेत्र के घर-घर में भगवा ध्वज पताकाओं और तोरणों के बीच दीपोत्सव से सजे थे। सागर नगर के दो मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में श्री लक्ष्मण सिंह, श्री सुशील तिवारी, श्री शैलेष केसरवानी, श्री संजय द्विवेदी, श्री अनुराग प्यासी ने भाग लिया। ग्रामीण अंचल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया ने विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने भाग लिया।

होशंगाबाद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भोर से ही हितग्राही सम्मेलनों में रौनक बनी। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. सीताशरण शर्मा, श्री सरताज सिंह, डॉ. विजयपाल सिंह, श्री ठाकुरदास नागवंशी, श्री हरिशंकर जायसवाल, श्री संतोष पारिख ने हितग्राही सम्मेलनों में भाग लिया और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के 11 वर्षो के कार्यकाल का विस्तार से बखान किया। हितग्राहियों ने इस दौरान अपने उद्यम की बरकत का गर्व पूर्वक बयान किया। होशंगाबाद के इटारसी, सिवनी मालवा और पिपरिया नगर पालिकाओं और दो नगर परिषदों में भी हितग्राही सम्मेलनों में श्री शिवराजसिंह चैहान के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केन्द्रित परिसंवाद संपन्न हुए।

जबलपुर मालवीय चैक में सामूहिक दीपोत्सव में हजारों नगरवासियों ने भाग लिया। जबलपुर नगर के सभी 10 शहरी मंडलों के अंतर्गत 79 वार्डों में आज सफलता के 11 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए गए। हितग्राही सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जी.एच. ठाकुर, महापौर श्रीमती स्वाति गोडबोले, श्री अशोक रोहाणी, श्री अंचल सोनकर, श्री एल.बी. लोबो, श्री हरिविन्दर सिंह बब्बू सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया और श्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई देते हुए उनके दीर्घजीवन की कामना की। मंडल अध्यक्षों ने मंडलवार सम्मेलनों में 11 वर्षों की प्रगति से जन जन को रूबरू कराया। मालवीय चैक में हजारों लोगों ने सामूहिक दीप उत्सव मनाकर शहर की रौनक अफरोज की।

रीवा के सभी 19 मंडलों के 900 स्थानों पर हितग्राही सम्मेलनों में जिला अध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, श्री केशव पाण्डे सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी मंडलों में दीपोत्सव और कन्यापूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहडोल के सभी मंडलों सहित प्रमुख चैराहों पर दीप प्रज्जवल, हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए गए, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विदिशा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विकास सेवा एवं समर्पण के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत स्तर एवं नगर के सभी वार्डों में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये गये। युवा मोर्चा द्वारा घर-घर जाकर एक दीप विकास का प्रज्जवलित किया गया एवं दीपोत्सव मनाया गया। अस्पताल परिसर में फल वितरण किया गया, स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए संकल्प दिलाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गयी। सायं के समय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया एवं चश्में वितरित किये गये।

राजगढ़ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिलों के सभी नगर केन्द्र, मतदान केन्द्र एवं पंचायत स्तर पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये गये एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। ग्राम मलावर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन साईकिल वितरण की गयी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री बद्रीलाल यादव एवं विधायक श्री नारायण सिंह पंवार उपस्थित थे। भिंड में मध्यप्रदेश के जननायक एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के सफलतम 11 वर्ष पूरे होने पर नगर एवं ग्राम केन्द्रों पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। ग्राम लखनपुरा एवं नायब में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया, सांसद डाॅ. भागीरथ प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष श्री संजीव कांकर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने ‘दीपोत्सव’ पर्व मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजीव कांकर सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा दीप प्रज्वलित किये गये। श्योपुर में मंडल स्तर, ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र एवं वार्ड स्तर पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया, इन सम्मेलनों में हितग्राही जन को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये गये। बड़ौदा में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा विष्णु जाट एवं श्योपुर में आयोजित सम्मेलन मंे पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह सिसौदिया उपस्थित थे। अशोकनगर जिले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के सफलतम् 11 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल एवं ग्राम केन्द्र स्तर तक हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया।  नगर के सभी 22 वार्डों में हितग्राही सम्मलेन आयोजित किये गये जिसमे विधायक श्री गोपीलाल जी जाटव, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

शिवपुरी जिले के पोहरी एवं बैराड़ मंडल के नगर एवं मतदान केन्द्रांे में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमंे हितग्राहियों को चेक वितरित किये गये। कोलारस मंडल के ग्राम देहरवारा, मनियर, खेड़ापति, मंशापूर्ण एवं जलमंदिर नगर केन्द्रों पर भी हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये गये। खंडवा जिला के सभी 50 वार्डों में तीन-तीन वार्डों को मिलाकर उनके एक-एक हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये गये। इन सम्मेलनों में जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले, विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने वार्डों में घर-घर पहुंचकर आमजन को दीप भेंट किये और दीपोत्सव मनाने का आव्हान किया। नगर के प्रमुख चैराहे पर दीप जलाये गये। राज्य सरकार की योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। सीधी में 200 पंचायत एवं वार्डो में हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छतरपुर में 558 ग्राम पंचायतों एवं 255 वार्डों में हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्रप्रताप सिंह, श्री जयराम चतुर्वेदी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। पन्ना जिले में 3 वार्डों में एक योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों के घर जाकर उनसे भेंट की गई एवं फल वितरण किये गये। टीकमगढ़ जिला केंद्र में चैराहों पर, ग्राम पंचायत स्तर पर श्री शिवराजसिंह चैहान जी के जनकल्याणकारी 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हितग्राहियों का सम्मान किया गया। साल श्रीफल और माल्यार्पण किया। इस अवसर जिलाअध्यक्ष श्री अभय प्रताप यादव, श्री राजेन्द्र पोद्दार, श्री वीरेन्द्र राय, श्री अभिषेक खरे सहित वार्डों के पार्षद उपस्थित थे।

सतना जिले में 704 ग्राम पंचायतों एवं 19 मंडलों में 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर हितग्राही सम्मेलन एवं शाम को सतना में पं. दीनदयाल पार्क में पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी, डाॅ. रश्मि सिंह पटेल, विधायक श्री शंकरलाल तिवारी, महापौर श्रीमती ममता पाण्डे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिंगरौली जिले में 316 ग्राम पंचायतों एवं 45 वार्डों में हितग्राही सम्मेलनों का आयेाजन किया गया। जिला मुख्यालय पर हितग्राही सम्मेलन सहित वार्ड क्र. 32 में श्री रामनिवास शाह एवं वार्ड क्र. 2 में जिलाध्यक्ष श्री कांतशीर्ष देव सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। जबलपुर ग्रामीण के 16 मंडलों में हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया है। हर ग्राम पंचायत पर प्रभारी नियुक्त किये गये हैं एवं गरीब बस्तियों में जाकर शासन की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक श्री इंदु तिवारी, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती नंदनी मरावी, जिलाध्यक्ष श्री शिव पटैल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आशीष पटेल श्रीमती मनोरमा पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नरसिंहपुर जिले में 13 मंडलों की सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। गोटेगांव में विधायक डॉ. कैलाश जाटव द्वारा 13 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया। कटनी जिले में 13 मंडलों की ग्राम पंचायतों में जिले से अतिथियों के द्वारा मुख्यमंत्री जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार की एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का जिन हितग्राहियों को लाभ मिला उन हितग्राहियों को बुलाया गया एवं जिन्हें अभी लाभ नहीं मिला है उन्हें भी शीघ्र लाभ दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री विजय शुक्ला, श्री संजय पाठक, विधायक श्री मोती कश्यप, संदीप जायसवाल, महापौर सशांक श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उज्जैन ग्रामीण में 18 मंडलों की ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। वार्ड 21 में संगठन मंत्री श्री प्रदीप जोशी एवं पिपलिया डाबी में जिलाध्यक्ष श्री श्याम बंशल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। नीमच में 11 मंडलों की ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष श्री हेमंत हरित, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री महेंन्द्र भटनागर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाजापुर में 29 वार्डों में हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनों एवं सैनिक के परिजनों का सम्मान किया गया। शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उज्जवला योजना के फार्म भराएं गए। इस अवसर पर विधायक अरूण भीमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झाबुआ के सभी मण्डलों में ग्राम केंद्र और वार्ड केंद्र स्तर तक हितग्राही सम्मलेनो का आयोजन क्षैत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रभारियों और जिला भाजपा संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। हितग्राही सम्मेलनों के माध्यम से शिवराजसिंह सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए जा रहे कार्यो से हितग्राहियों सहित शेष जनता को समारोहपूर्वक अवगत कराया गया। सिवनी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल द्वारा तिलक वार्ड में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीमति नीता पटेरिया, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन एवं सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धार में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 11 वर्ष होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका धार द्वारा हितग्राही सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, कलेक्टर श्री श्रीमन् शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोषी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राज बर्फा उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान जनता की सेवा में दिन रात समर्पित होकर काम करते है। वे हमेशा कहते है कि मैं जनता का सेवक बनकार सेवा कर रहा हुॅ। उन्होने जरूरतमंद हर व्यक्ति के लिए योजना लागू की है। मुख्यमंत्री जी हर वर्ग के लोगो के लिए योजनाए बनाई विशेष कर पं. दीनदयाल उपाध्याय की मंषा अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति के लिए सर्वाधिक योजनाएं बनाई है।

केशलेस अर्थव्यवस्था में भारत भी औद्योगिक देशों से पीछे नहीं रहेगा- लूणावत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूणावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत में डिजीटल लेनदेन का प्रचलन लोकप्रिय बनाकर केशलेस अर्थव्यवस्था की ओर कदम बढ़ाने के पक्षधर हैं। उन्होंने युवा वर्ग से डिजीटल लेनदेन को प्रचलन में लाने की अपील की है। इससे केशलेस सोसायटी की ओर कदम बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि दुनिया के औद्योगिक देश जहां भारत की तुलना में अधिक कारोबार होता है, बिना करेंसी नोट के प्रचलन में कई गुना ईजाफा कर रहे हैं। अकेले सिंगापुर में भारत से 30 गुना अधिक बिना नोटों के कारोबार होता है। भारत में वेतन खातों में कम आता है, शेष नकदी के रूप में दिया जाता है। दुनिया में यह औसतन 17.7 प्रतिशत पहुंच चुका है। यूटिलिटी के लिए भारत में सिर्फ 3.4 प्रतिशत खाते (बैंक एकाउन्ट) का उपयोग होता है। विश्व में यह प्रतिशत 16.7 है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26608688

Todays Visiter:2787