30-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के आर.बी. प्रजापति को बनाया खजुराहो से प्रत्याशी

Previous
Next

कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के दलों ने दिया समर्थन

भोपाल 15, अप्रैल 2024  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दी है। दुर्भाग्य से मप्र में सत्ता का खुला खेल और लोकतंत्र के सभी मापदण्डों के खिलाफ जाकर और एक सोची समझी साजिश रचकर भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है। चूंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब इंडिया गठबंधन के एक नए सदस्य ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वे मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी हुआ, जिसमें घोषणा पत्र समिति के सदस्य शिवराज सिंह चौहान भोपाल में ही थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जब जारी हुआ है शिवराज सिंह को नहीं बुलाया गया। यह बीजेपी में जो अंतरकलह और आंतरिक संघर्ष है, बीजेपी में भविष्य में बहुत बड़ा अखाड़ा बनने के संकेत दिखायी दे रहे हैं, वहां से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं में तालमेल की कमी है, सत्ता के लिए संघर्ष, सुविधा और साधन के लिए संघर्ष शुरू हो गया है, जिसके स्तर पर निचले स्तर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में बड़ी बेचैनी है। बीजेपी में जो भी पावर शेयरिंग है वह ऊपर ऊपर है और अच्छे और वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को भाजपा ने दरकिनार कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आर.बी. प्रजापति को खजुराहो से प्रत्याशी बनाया है, हम सभी उनका समर्थन करते हैं भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कैसे करती है यह प्रदेश ही नहीं देश की जनता समझ चुकी है। प्रजापित ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति है। जब ये सेवा में थे तो इन्होंने अपने पद की गरिमा को बरकरार रखा भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त करवाया है। हम सभी गठबंधन के सदस्य श्री आर.बी. प्रजापति का समर्थन करते हैं और चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर आर.बी. प्रजापति भी मौजूद थे।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26645273

Todays Visiter:2801