05-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेस चुनाव तो भारत में लड़ती है और अमेरिका के कानूनों की बात करती है - डॉ. मोहन यादव

Previous
Next
इंदौर/झाबुआ 25/04/2024l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी एवं झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता चौहान के साथ रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कराने के बाद जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत में चुनाव लड़ती है, लेकिन बात अमेरिका के कानून की करती है। राहुल गांधी के गुरू कहते हैं कि अमेरिका में कानून है कि घर के मुखिया के निधन के बाद उसकी 40 प्रतिशत प्रापर्टी बच्चों के पास और 60 प्रतिशत सरकार के पास चली जाती है। कांग्रेस अमेरिका की बात करती है तो चुनाव भी अमेरिका में ही जाकर लड़े। ये कांग्रेस हमारे देश के गरीबी, दलितों, मध्यमवर्गीय परिवार सहित हम सबकी कमाई को हड़पना चाहती है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी है और इस आंधी में घमंडिया गठबंधन पूरी तरह धराशायी हो जाएगा।
गरीबी हटाने का नारा देते रहे, लेकिन हटा नहीं पाए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर वर्षों तक इस देश की सत्ता चलाई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर अब तक कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाने का नारा देती रही, लेकिन ये देश से गरीबी कभी नहीं हटा पाए। गरीबों को इन्होंने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए उपयोग किया। अब फिर से देश के लोगों को गरीबी हटाने का झांसा दे रहे हैं, लेकिन अब जनता को इनके झांसे में नहीं आना है। अब ये फिर से एक बार देश की जनता को पागल बनाने के लिए आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो गरीबों, दलितों, किसानों, मुस्लिमों सहित सभी वर्गों को समान रूप से देखती है और सभी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने परिवार एवं अपने खानदान के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, वे तो देश की 140 करोड़ जनता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि सभी को उनका हक और अधिकार मिल सके।
भाजपा ने दिया आदिवासियों को सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में आदिवासियों को उनका सम्मान मिला है। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी आदिवासियों के हितों की चिंता नहीं की। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सर्वोच्च पद भी आदिवासी महिला को दिया। आज वे इस पद को सुशोभित करके संपूर्ण आदिवासी समाज को गर्व महसूस करवा रहीं हैं। भाजपा की सरकार में वीर आदिवासी टंट्या मामा की जयंती मनाने का क्रम शुरू हुआ। अब प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने टंट्या मामा के नाम से विवि शुरू करवाने की तैयारी की है। टंट्या मामा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उनके दांत खट्टे किए।
इंदौर में आयोजित सभा के दौरान मंच पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा ताई महाजन, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ  नेता सुरेश पचौरी, प्रदेश प्रवक्ताय, लोकसभा प्रभारी व सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, विधायक महेंद्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, मनोज पटेल, मधु वर्मा, सावन सोनकर, जयपाल सिंह चावड़ा, दीपक जैन टीनू, नरेंद्र सलूजा, लोकसभा संयोजक रवि रावलिया, सहसंयोजक गोपाल गोयल, श्रीमती उमा शशि शर्मा मौजूद रहीं ।
झाबुआ में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश शासन के मंत्री चेतन काश्यप, नागर सिंह चौहान, श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, जिला अध्यक्ष  भानू भूरिया, प्रदीप उपाध्याय मक्कू, मथुरालाल डामोर, महेंद्र भटनागर, संतोष पोरवाल, किशोर शाह, श्रीमती संगीता चारौल, कैलाश पटेल, हरिनारायण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
झाबुआ में कांग्रेस नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
झाबुआ में आयोजित जनसभा के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें भाजपा का डुपट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय भावर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता बहादुर अर्चना, दिनेश भूरिया, राजा पंवार जिला महामंत्री, सुनील भूरिया, राधेश्याम आंद्रा, मोहन आंद्रा, सेवाराम आंद्रा, कमलेश आंद्रा, राजू भूरिया, नाहर सिंह मूनिया, मंगूभाई मूनिया, सेवाराम मूनिया, देवीसिंह, तेजा बाई, गीता बाई, मथुरा बाई सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26706659

Todays Visiter:8617