26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

सुरेन्‍द्रनाथ सिंह को 30-30 हजार के मुचलकें पर 4 केसों में जमानत, पार्टी ने दिया नोटिस

Previous
Next

सीएम कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और नगर निगम कार्यालय पर तालाबंदी कर शासकीय कार्य में बाधा डालने, एमपी नगर में निगम अफसर को धमकाने समेत चार मामलों में पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें सीधे जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 30-30 हजार के मुचलकें पर 4 केसों में जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्हें जमानत देने के दौरान कोर्ट ने परिसर में नारेबाजी न करने की चेतावनी भी दी । वहीं उनके सड़क पर खून बहा देने के बयान पर पार्टी ने उन्‍हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।

पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें सीधे कोर्ट लेकर पहुंचीं। सुरेंद्र सिंह ने एक प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए अपशब्द कहते हुए प्रशासन को खुली धमकी दे डाली। गुमठी व्यवसायियों से नारे लगवाते हुए मम्मा बोले- हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़कों पर खून बहेगा। फिर बोले- और यह खून कमलनाथ का होगा। डीआईजी इरशाद वली के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने गुस्र्वार को विधानसभा के चलते लगी धारा 144 के दौरान प्रतिबंधात्मक क्षेत्र में प्रवेश कर नारेबाजी की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर 'खून बहाने वाली"आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। वहीं गुस्र्वार रात सुरेंद्रनाथ सिंह ने फोन पर नगर निगम के अफसर को फोन पर धमकाया था। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद सिंह पर धमकाने का भी मामला दर्ज किया गया था।

शुक्रवार को इस मामले को लेकर विधानसभा में भी सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा किया और गिरफ्तारी की मांग की थी। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल भी टी.टी. नगर थाने गये और शिकायत दर्ज कराई। शाम पांच बजे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह को भोपाल कोर्ट से जमानत मिल गई। विशेष जज सुरेश सिंह ने उन्हें 30-30 हजार के मुचलके पर 4 केसों में जमानत दे दी।

कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद सिंह को सात नंबर स्टॉप से किया गिरफ्तार

बता दें कि सुरेंद्रनाथ सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीटी नगर थाने के बाहर धरना प्रदशर््ान किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। दोपहर दो बजे सिंह की लोकेशन सात नंबर के पास मिलने की सूचना पुलिस को मिली। उनकी गिरफ्तारी के लिए हबीबगंज सीएसपी भूपेंद सिंह और सीएसपी टीटी नगर उमेश तिवारी समेत एक टीआई की टीम बनाई गई। टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर सीधे जिला कोर्ट में पेश किया।


Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26611986

Todays Visiter:6085