Publish Date:07-Jun-2020 01:23:49
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने शनिवार रात्रि में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानान्तरण किये हैं। इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी सहित 7 जिलों देवास, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, धार, रीवा एवं मण्डला के कलेक्टरों की नई पदस्थापना की है। आज ही किसानों द्वारा देवास में सड़क जाम करने के बाद देवास कलेक्टर का भी तबादला किया गया है। भोपाल नगर निगम कमिश्नर विजय दत्ता को राज्य मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। भोपाल नगर निगम में आयुक्त के पद पर वी एस चौधरी को पदस्थ किया गया है। अन्य आदेश में देर रात्रि श्रृषि गर्ग को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम, भोपाल पदस्थ किया गया है।
कमिश्नर एवं कलेक्टर्स के तबादलों पर ट्वीट के माध्यम से जीतू पटवारी ने उपरोक्त तबादलों पर तंज कसते हुए इसे चुनावी राजनीतिक मंशा से किये गये तबादलें निरूपित किया है। ट्वीट को देखिये खबर के अंत में।
Jitu Patwari
@jitupatwari
·
1h
शिवराज जी,
थोकबंद, अविचारित तबादलों से स्पष्ट है कि आप कोविड महामारी को लेकर गम्भीर नहीं है।अधिकारी कोविड की रोकथाम के लिये जी-जान से कार्यरत हैं, उन्हें अपनी चुनावी राजनीति की मंशा से हटाना कोरोना से लड़ाई कमजोर करके जनता के लिए जानबूझकर खतरा बढ़ाना है..।