27-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग का पुर्नगठन, मुकेश नायक होंगे मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार होंगे के.के. मिश्रा 

भोपाल, 27 मार्च,2024  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर उसे तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने के निर्देश जारी किये हैं। 
मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। वहीं पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। 
इसके अलावा पटवारी द्वारा सर्वश्री भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, सुश्री निशा बांगरे, श्रीमती रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही सर्वश्री डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पाण्डेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, सुश्री फरहाना खान, आर.पी. सिंह, स्वदेश शर्मा, सुश्री संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, सुश्री अपराजिता पाण्डेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, सुश्री स्पर्श चौधरी, सुश्री अवनी बंसल और सुश्री रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। 
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26619977

Todays Visiter:6265