Publish Date:30-Oct-2019 23:17:40
भाप्रसे के दो अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना
भोपाल : बुधवार, अक्टूबर 30, 2019, राज्य शासन ने आबकारी आयुक्त रजनीश श्रीवास्तव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश को नया आबकारी आयुक्त पदस्थ किया हैं।
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेशानुसार राजेश बहुगुणा कमिश्नर जबलपुर संभाग को आबकारी आयुक्त एवं रजनीश कुमार श्रीवास्तव आबकारी आयुक्त को मंत्रालय में सचिव पदस्थ किया गया है।