Publish Date:16-Mar-2024 17:16:39
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
आदेश में विवेक श्रोत्रिय, अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र भोपाल तथा पदेन उप सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा राकेश सिंह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र भोपाल एवंं पदेन अपर सचिव विधि एवं विधायी कार्य को प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ, भोपाल पदस्थ किया हैं।