27-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ज्ञान सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल

Previous
Next

परस्ते के सपनों को पूरा करेंगे ज्ञान सिंह- शिवराज सिंह
आदिवासियों के हमदर्द और तकलीफ समझने वाले नेता है ज्ञान सिंह - नंदकुमार सिंह


भोपाल। शहडोल लोकसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्री ज्ञान सिंह ने आज अनुपपुर निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रस्तुत किया। नामांकन के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद चौहान ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शहडोल संभाग के निरंतर विकास के लिए स्वर्गीय दलपतसिंह परस्ते के अधूरे विकास के सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी प्रत्याशी ज्ञान सिंह को कमल का बटन दबाकर विजयी बनाने का आव्हान किया।

चौहान ने कहा कि स्वर्गीय दलपतसिंह परस्ते दिल्ली में मध्यप्रदेश के साथ ही आदिवासी जनता की बुलंद आवाज थे। आदिवासियों का कल्याण उनकी प्रतिबद्धता थी। उनके निधन के पश्चात सर्वानुमति से ज्ञान सिंह को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। दलपतसिंह परस्ते के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी और सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल के प्रगति हमारी प्रतिबद्धता है। शहडोल को संभाग बनाया गया। शहडोल, उमरिया, अनुपपुर जिलों में शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कर जनता की मुराद पूरी की गयी। शहडोल में मेडीकल कालेज, इंजीनियरिंग संस्थाएं और महाविद्यालय खोलकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया गया। शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकास का मार्ग खुल चुका है। प्रगति को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ज्ञान सिंह उत्साही, सक्षम और दूरदर्शी नेता है। उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाए। उन्होंने मर्मस्पर्शी शब्दों में कहा कि यह चुनाव संसदीय क्षेत्र की जनता को अपनी भलाई और प्रगति के लिए स्वयं को उम्मीदवार समझकर लड़ना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता कमल को विजयी बनाने के लिए 18 दिन का समय दें। शिवराजसिंह चैहान दो वर्ष का समय इस क्षेत्र के विकास के लिए अर्पित करने में कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह ज्ञानवान, अनुभव संपन्न, आदिवासी नेता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने स्वर्गीय दलपतसिंह परस्ते के विकास के सपनों को पूरा करने के लिए क्षेत्र के ज्ञानवान, अनुभव संपन्न, दूरदर्शी, आदिवासी नेता ज्ञान सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उनके मन में क्षेत्र के विकास की ललक है और वे प्रतिबद्धता के साथ इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। उनके साथ समूची पार्टी और जनता का समर्थन है उन्होंने कहा कि चुनाव मतदान तिथियां नजदीक है और यह चुनाव जनता को स्वयं अपने को भाजपा का प्रत्याशी मानकर लड़ना है। हर मतदाता को चुनाव में समयदान करना है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इसी तरह मध्यप्रदेश का नेतृत्व करते हुए शिवराजसिंह चौहान ने गांव, गरीब, किसान, आदिवासी के कल्याण को अपनी विकास की गतिविधियों की धूरी बनाया है। उन्होंने जनता की अपेक्षा को पूरा करते हुए शहडोल को संभाग बनाया और शैक्षणिक संस्थाओं के रूप में एक श्रृंखला स्थापित की है, जिससे इस क्षेत्र के प्रगति के द्वार उन्मुक्त हुए है। क्षेत्र के तीव्रतम विकास के लिए पार्टी के सांसद के रूप में ज्ञान सिंह भरपूर प्रयास करेंगे। जनता को सहज सुलभ नेता के रूप में सहारा बनेंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए राह साबित होंगे। हर भाई बहन ज्ञान सिंह के समर्थन में जुट जाए। घर-घर, परिवार-परिवार में जाकर कमल के लिए समर्थन जुटाने में अपने सामथ्र्य का भरपूर उपयोग करें।

इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश धुर्वे, राजेन्द्र शुक्ल, के अलावा जयसिंह मरावी, विनोद गोटिया, वी.डी. शर्मा, अजयप्रताप सिंह, रामलाल रौतेल, मीना सिंह, श्रीमती प्रतिमा सिंह, सुदामा सिंह, विजय शुक्ल, मोती कश्यप और संभाग के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26616504

Todays Visiter:2792