21-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा राजनीति के जोकर, इंडी गठबंधन के नेता डरपोक, बौद्धिक दिवालियापन के शिकार - शिवराज सिंह

Previous
Next
भोपाल,   पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शुक्रवार को मंदसौर और रतलाम लोकसभा पहुंचें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने मंदसौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जावद और नगरी में चुनावी सभाएं की और रतलाम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर के समर्थन में सैलाना और बिरमावल में जनसभा को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर भोपाल स्थित गुफा मंदिर पहुंचें और सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री चौहान ने मंडली के साथ मंच पर बैठकर भजन भी गाया। पूर्व सीएम ने कहा कि, हम सभी को सद्बुध्दि मिले, अच्छे काम कर के अपने मानव जीवन को सफल और सार्थक बनाएं यही भगवान परशुराम जी के चरणों में प्रार्थना है। हम सबका कर्तव्य है कि, हम भी न्याय पथ पर चलें, जीना वास्तव में उसी का जीना है जो दूसरों के लिए जीता है।
इंडी गठबंधन के नेताओं ने बुध्दि और विवेक खो दिया है
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं, उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं और भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है।  
कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक हैं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। एक सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरू हैं। वो कह रहें हैं कि, भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खजाने में चला जाएगा और उनके बेटे-बेटी को केवल 45 प्रतिशत ही मिलेगा। भारत में गरीब, मजदूर अपना पेट काट काटकर कुछ बचा पाता है कि, उनके जाने के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं, और कांग्रेस इनसे ये भी छीन लेना चाहती है। वहीं अब सैप पित्रोदा ने कहा कि, भारत के लोग एक जैसे नहीं दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट के लोग चिनियों जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रिकन जैसे दिखते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये कांग्रेस भारत की माटी से कट गई है, भारत की परंपराओं से कट गई है, इनकी सोच भारतीय नहीं रही है। कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है।
झोपड़ी में रहने वालों को मोदी जी की गारंटी, सभी को पक्के आवस मिलेंगे- विष्णुदत्त शर्मा
नीमच, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा मंदसौर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में नीमच जिले के जावद विधानसभा स्थित सरवनिया महाराज में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से लेकर पश्चिम तक देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है। देश की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही वोट कर रही है। आप लोगों ने कांग्रेस की सरकारें भी देखी हैं। मध्यप्रदेश में 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों को सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था। कांग्रेस सरकार ने लोगों को पीने के पानी के लिए तरसाया है। 2014 में नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रोड और जनसभा से पहले इंदौर जिले जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम की जयंती पर पूजा-अर्चना कर मध्यप्रदेश की जनता की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। रोड शो के बाद आयोजित जनसभा को पार्टी प्रत्याशी श्री सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री गरीबों के कल्याण के साथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत बना रहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद 55 से 60 साल तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाने के लिए कोई कार्य नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा देकर वोट लेने का कार्य किया। लेकिन नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। झुग्गी-झोपड़ी व कच्चे मकानों में रहने वाले देश के 4 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाए जा चुके हैं। अगले पांच वर्ष में तीन करोड़ और मकान बनाए जाने हैं।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26909801

Todays Visiter:2084