Publish Date:01-Apr-2017 22:30:16
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आज यहाँ मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम द्वारा महिला-बाल विकास विभाग को 2 करोड़ 60 लाख रूपये का चेक सौंपा गया। निगम द्वारा यह राशि कार्पोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत दी गयी है।
बताया गया कि यह राशि अटल बाल मित्र योजना के लिये दी गई है। इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष रामकिशन चौहान, प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास जे.एन. कंसोटिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तथा राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक एस.के.मिश्रा तथा मप एग्रो कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रशेखर परसाई उपस्थित थे।