27-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

सेना को भेजें दीपावली की शुभकामनाएं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौहान की अपील

Previous
Next

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने प्रदेश के पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे दीपावली के मांगलिक पर्व की खुशियों में सीमा पर राष्ट्र रक्षा में सन्नद्ध सशक्त बलों के जवानों को भी शामिल करें और जवानों को बधाई संदेश भेंजे। उन्होंने कहा कि हर देशवासी का कर्तव्य है कि वे सशस्त्र बलों से रागात्मक संबंध बनाए और खुशियों में भागीदार बनाए। यदि हम सभी सवा अरब भारतीय अपनी सेनाओं के जवानों को बधाईयां देंगे तो उनका मनोबल भी 125 करोड़ गुना बढ जायेगा।

उन्होंने कहा कि सशक्त बल देश के दुर्गम सीमा क्षेत्रों में विषम और प्रतिकूल परिस्थितियों में निशियाम डटे हुए है। नरेन्द्र मोदी एप के जरिए बधाई संदेश दिया जा सकता है। डिजीटल संदेश, पत्राचार और आकाशवाणी की सेवा की सुविधा का लाभ भी उठाया जा सकता है। सीमा प्रहरियों को पत्र भेजकर उनको खुशियों में शामिल किया जा सकता है।

विकास बुंदेलखंड अंचल में मध्यप्रदेश की पहचान बनी- चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि बुंदेलखण्ड के 13 जिलों में सूखा की त्रासदी रही। बुंदेलखण्ड के लिए केंद्र सरकार ने 7266 करोड़ रू. का विशेष पैकेज देकर किसानों के लिए सिंचाई और काश्तकारी की प्रगति के लिए उपाय करने को कहा था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड के दौरे पर पहुंचने के बाद इस अंचल के मध्यप्रदेश के 6 जिलों में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मध्यप्रदेश में विशेष पैकेज राशि का उपयोग सिंचाई और जल प्रबंधन पर प्रमुखता से किया गया है। श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश बुंदेलखण्ड के 6 जिलों छतरपुर, दमोह, दतिया, पन्ना, सागर और टीकमगढ़ में पैकेज राशि का 90 प्रतिशत से अधिक राशि का उपयोग करके किसानों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई दी है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह हुआ है कि बुंदेलखण्ड से पलायन की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा है। उत्तरप्रदेश के जिलों में सिर्फ 70 योजनाएं आरंभ हुई, जिनमें से पूरी एक भी नहीं हुई जबकि मध्यप्रदेश में 170 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं।

सैनिकों को बधाई संदेश और शहीदों के लिए दीपक आलोकित किया जायेगा- श्रीमती ऐलकर


भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर ने बताया कि शहडोल लोकसभा उपचुनाव में सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा ने महिला सम्मेलनों की भी रणनीति आरंभ कर दी है। विधानसभा क्षेत्रवार महिला सम्मेलनों में मंडल स्तरीय चुनाव प्रचार की रणनीति पर अमल किया जायेगा तथा कोई भी मतदाता बहने मतदान से वंचित न रहे इस उद्देश्य से जागरूकता की रणनीति तैयार की जा रही है।

दीपावली के शुभ अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बहाली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने दीपावली के शुभ अवसर पर ऐसे कार्यकर्ताओं को बहाल कर दिया है, जिन्होंने छोटी मोटी गलतियां की थी और एहसास होने पर पश्चाताप करते हुए अपने किए पर खेद व्यक्त कर दिया है। चौहान ने ऐसे सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की है वह प्राण प्रण से पार्टी काम में लगें। प्रदेश भर में छोटे और बड़े स्तर के कार्यकर्ताओं की यह संख्या लगभग 221 है जिन्होंने विभिन्न चुनाव आदि के अवसर पर भावावेश में कुछ गलतियां की थी। श्री चौहान ने मध्यप्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26616434

Todays Visiter:2722