27-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

गुरू गोविंद सिंह शौर्य, बलिदान और सेवा मार्ग के पुरोधा- नंदकुमारसिंह

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के 350 वें प्रकाश पर्व पर जन-जन के मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने अपने शौर्य बलिदान और सेवा का जो आदर्श प्रस्तुत किया उसने सेवा संस्कार की नई ज्योति जलाई है। उनके आदर्श सर्वकालिक हैं।

नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने गुरूतेगबहादुर जी की शहादत के बाद आनन्दपुर में नई शस्त्र विद्या केंद्र की स्थापना की। उन्होंने शौर्य पराक्रम और सेवा की परम्परा स्थापित की। उन्होंने किला केजगढ़ में पंचप्यारों को अमृत पान कराया। खालसा पंथ को सजाया। बलिदानी परम्परा को आगे बढ़ाया। राष्ट्र और कौम के प्रतिनिष्ठावान, समर्पित होने का संदेश दिया। अपने युग के विलक्षण शस्त्रधारी और लक्ष्यधारी थे। गुरू गोविंद सिंह ने अपने दिल्ली आगमन की जानकारी बाण छोड़कर की थी और जब इसे चमत्कार माना गया तो उन्होंने दूसरा बाण पहुंचाकर कहा था कि शस्त्र संचालन पर उनका विलक्षण अधिकार है। उन्होंने शौर्य, पराक्रम और मानव सेवा का जो आदर्श प्रस्तुत किया वह राष्ट्रभक्ति, कौम की सेवा और नैतिकता का शाश्वत संदेश है।

सियासी संजीवनी के लिए कांग्रेस जनता के कंधे पर बंदूक रखने में सफल नहीं होगी - विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांगे्रस अपनी सियासी संजीवनी के लिए दूसरों के कंधों का इस्तेमाल करने में सफल नहीं होगी। कांग्रेस यदि जनता के सम्मान में संस्कारित होती तो कदाचित ऐसी गलती नहीं करती। विमुद्रीकरण के समर्थन में देश की जनता खड़ी हुई है। 8 नवम्बर के बाद 30 दिसम्बर तक जनता ने विमुद्रीकरण से उत्पन्न परेशानी को खुशी-खुशी सहन करते हुए विमुद्रीकरण के लाभ के प्रति उत्साह दिखाया और शांति संयम, अनुशासन की मर्यादा भंग नहीं की। कांग्रेस और विपक्ष के विमुद्रीकरण को लेकर किये जा रहे दुष्प्रचार से भी जनता भ्रमित नहीं हुई। विजय भाव लेकर समर्थन करने का यह प्रमाण है। गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग परिवारों ने विमुद्रीकरण के कदम को आर्थिक विकास को गति देने वाले प्रयास के रूप में स्वीकार किया जिसका प्रतिफल भी धीरे-धीरे उसे मिलना शुरू हो गया है। इससे एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है। विमुद्रीकरण से लौटने का चरण समाप्त हो चुका है। कांग्रेस सिर्फ  संगठन को संवारने, सुप्त कांग्रेसियों को जगाने के लिए विमुद्रीकरण का विरोध प्रदर्शन, संगठन के लिए संजीवनी मानकर सियासत कर रही है।
 
अमेरिकी रक्षा बजट में नरेन्द्र मोदी की प्रतिध्वनि- सिसौदिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि अमेरिका के रक्षा बजट में भारत की चिंताओं के मुखरित होने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। अमेरिका के निवृत्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात को स्वीकारा है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के नियंत्रण के लिए दी गयी मदद का दुरूपयोग किया है और आतंकवादियों पर नकेल डालने के बजाए प्रश्रय किया है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान की दोगली नीति को पाकिस्तान की रीति नीति बताते हुए निंदा की थी। उनकी भावना के अनुरूप बराक ओबामा ने भी रक्षा बजट में पाकिस्तान को आईना बता दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को विश्वव्यापी समस्या बताया था और अपेक्षा की थी पाकिस्तान सही राह पर आए।

प्रदेश अध्यक्ष 5 से 7 जनवरी तक प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान 4 जनवरी को रात्रि 8.55 बजे पुणे पटना एक्सप्रेस से खण्डवा प्रस्थान करेंगे।

नंदकुमारसिंह चौहान  5 जनवरी को प्रातः 7.10 बजे खण्डवा पहुँचकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत खण्डवा शहर में सफाई अभियान में भाग लेंगे। प्रातः 7.45 बजे खण्डवा से कार द्वारा खरगौन पहुँचकर सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। प्रातः 11 बजे बिस्टान उद्वहन सिंचाई के भूमिपूजन की तैयारी बैठक में भाग लेकर शाम 4 बजे खरगौन से इंदौर प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे इंदौर पहुँचकर विवाह समारोह में शामिल होंगे। रात्रि 9.20 बजे इंदौर से कार द्वारा दिल्ली प्रस्थान करेंगे। आप 6 एवं 7 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे नई दिल्ली में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 10 जनवरी को सागर में

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की आगामी दो दिवसीय बैठक 10 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे सागर मकरोनिया नाका स्थित होटल दीपाली रेसीडेंसी में आयोजित की जायेगी। बैठक का समापन 11 जनवरी को अपरान्ह होगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मार्गदर्शन करेंगे। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान करेंगे। बैठक के पूर्व उसी स्थल पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 10 जनवरी को प्रातः 9 बजे आयोजित की जायेगी।

प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि बैठक में पार्टी के कार्यसमिति के अलावा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रकल्प और विभाग प्रमुख तथा संगठन मंत्री भाग लेंगे। बैठक में पिछली कार्यसमिति की कार्यवाही की पुष्टि, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी का भोपाल प्रवास स्थगित

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी का 5 जनवरी को भोपाल प्रवास अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।

5 जनवरी को बी-3, 74 बंगला में श्रद्धांजलि सभा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुन्दरलाल पटवा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 5 जनवरी को संध्या 4 बजे बी-3, 74 बंगले में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26617296

Todays Visiter:3584