Publish Date:30-Oct-2018 15:19:33
राजकाज न्यूज, भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश को शिकायत के बाद भोपाल नगर निगम से 3 बड़े अधिकारियों को हटाने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिये गये। उनके स्थान पर भोपाल नगर निगम में 3 अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गयी हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।