Publish Date:22-May-2018 00:01:17
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार देर रात्रि में दो दर्जन आई ए एस अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं। आदेश में वरिष्ठ आई ए एस अधिकारियों सहित 3 जिलों के कलेक्टराें की नई पदस्थापना की गयी हैं। भोपाल नगर निगम की आयुक्त को होशंगाबाद का कलेक्टर बनाया गया है। अशोक कुमार वर्मा को ग्वालियर कलेक्टर पदस्थ किया गया हैं, वहीं श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव को कलेक्टर शहडोल एवं शशिभूषण सिंह को खरगोन का कलेक्टर बनाया गया हैं।