07-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

महिला वार रूम कांग्रेस की कुत्सित सोच का सकारात्मक जवाब -डॉ. मोहन यादव

Previous
Next

 नारी शक्ति वंदन को चरितार्थ करता हुआ भाजपा का महिला वार रूम

भोपाल 13/05/2024   भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, लोकसभा सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बनाये गये वॉर रूम में लोकसभा की 8 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर विभिन्न टोलियों के सदस्यगणों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महिला वॉर रूम का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, नारी वंदन समूह, अलग-अलग प्रकार की बहनों से काम की गति बढ़ाने एवं उनको चुनाव निर्वाचन से जोड़ने की यह पहल वास्तव में अभिनव है। मैं तो यह सब देखकर आश्चर्यचकित हूं कि अगर हम इतना कुछ करेंगे, तो कांग्रेस बचेगी कहां। महिलाओं की दृष्टि से तो इसका महत्व और भी ज्यादा है।
महिला वार रूम अपनी तरह का पहला अनुभवः डॉ. मोहन यादव
मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महिला रूम की इस अभिनव पहल के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री हितानंद और सभी पार्टी जनों को बधाई देता हूं। महिलाओं के लिए वार रूम बनाकर इनके माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में प्रभावी लोगों तक अपनी बात पहुंचाना एक अलग और देश में पहला अनुभव है। कांग्रेस के लोग तो इस तरह की पहल की कल्पना भी नहीं कर सकते। वह केवल निर्वाचन की बात कर सकते हैं लेकिन निर्वाचन के पीछे जो ताकत लगनी चाहिए, जो भाव होना चाहिए, जो पवित्रता होनी चाहिए इसका सर्वथा अभाव रहता है। यह वास्तव में सीखने लायक है।
वार रूम के माध्यम से बढ़ा महिलाओं का मतदान प्रतिशतः विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रदेश कार्यालय में विशेष प्रयोग करते हुए महिला वॉर रूम बनाया है। इस वार रूम में कार्यरत महिला प्रबंधन टीम ने प्रदेश के 8 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में विभिन्न समूह की महिलाओं से संपर्क कर मतदान में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। श्री शर्मा ने कहा कि महिला मतदाता लोकतंत्र को सफल और सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला वार रूम के माध्यम से महिलाओं के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है। इस वार रूम के माध्यम से महिला जनप्रतिनिधि से लेकर मंडल अध्यक्ष तक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कोऑर्डिनेट किया है, जो सराहनीय है। इसके लिए मैं मातृशक्ति को बधाई और धन्यवाद देता हूं।
इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्रिपाठी सहित विभिन्न टोलियों के सदस्यगण उपस्थित रहे।
भाजपा द्वारा बनाए गए नियंत्रण कक्षों में प्राप्त हुईं 212 शिकायतें
लोकसभा चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के मतदान के दौरान  उज्जैन, इंदौर, रतलाम, मंदसौर, खण्डवा, खरगौन, धार व देवास लोकसभा क्षेत्रों में आज मतदान प्रक्रिया के दौरान आने वाली गड़बड़ियों व परेशानियों को लेकर विधानसभा, लोकसभा, जिला और प्रदेश कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में हर लोकसभा क्षेत्र के लिए दो-दो नेताओं व तीन-तीन अधिवक्ताओं को लगाया गया था। विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र के साथ जिला और राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कुल 212 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 141 शिकायतें राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हुई हैं, जिन्हें निराकरण के लिए निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दिया गया है। वहीं 14 शिकायतें ई-मेल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को गई तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा जिलों में 57 शिकायतें की गई हैं।
सबसे अधिक इंदौर, सबसे कम खरगोन में की गई शिकायतें
लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान को लेकर सबसे अधिक शिकायतें इंदौर लोकसभा क्षेत्र में प्राप्त हुई हैं, वहीं सबसे कम शिकायतें खरगोन लोकसभा क्षेत्र में की गई हैं। उज्जैन 15, मंदसौर 25, रतलाम 16, धार 08, इंदौर 36, खरगोन 05 और खण्डवा में 11 शिकायतें की गई हैं।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27169028

Todays Visiter:17939