20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

रामघाट पर क्षिप्रा आरती के हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

Previous
Next
उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक होने वाले सिंहस्थ के लिये उज्जैन नगर सँवर गया है। सिंहस्थ की सौगातों के अवलोकन के लिये 20 मार्च रविवार की शाम को शहर के नागरिक वाहनों को त्याग कर पदयात्रा पर निकल पड़े। चारों दिशाओं से शाम 6.30 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु क्षिप्रा तट पर रामघाट और दत्त अखाड़ा पहुँचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में माँ क्षिप्रा का अभिनंदन किया गया। एलईडी लाइट की रोशनी से नहाया हुआ रामघाट और दत्त अखाड़ा लोगों को सुखद अनुभूति करवा रहा था। इस अद्भुत नजारे को ड्रोन केमरे से भी शूट किया गया।

खाद्य एवं आपूर्ति उप समिति की बैठक में समीक्षा

सिंहस्थ के दौरान खाद्य पदार्थों की आपूर्ति के लिये उप समिति गठित की गयी है। उप समिति की बैठक में बताया गया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग मेला क्षेत्र में अस्थाई राशन-कार्ड जारी करेगा। इसके साथ ही 17 रसोई गैस एजेंसी को गैस की आपूर्ति की जवाबदारी दी गयी है। मेला क्षेत्र में दूध की आपूर्ति के लिये 145 अस्थाई सेंटर होंगे। समिति की बैठक में खाद्य पदार्थों के परिवहन की व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी। बैठक में यह भी तय हुआ कि जोन एवं सेक्टर कार्यालयों में उचित मूल्य दुकान, दुग्ध-पार्लर, नाप-तौल और खाद्य निरीक्षकों के मोबाइल नम्बर भी प्रदर्शित किये जायेंगे।

सिंहस्थ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने के लिये चलेगा अभियान

सिंहस्थ को पॉलिथीन-मुक्त बनाने के लिये लगातार अभियान चलाया जायेगा। इसके लिये गठित उप समिति जन-भागीदारी के साथ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पॉलिथीन का उपयोग न करने की समझाइश देंगे। मेला क्षेत्र में इसके लिये पर्याप्त मात्रा में दोना-पत्तल और स्टील के बर्तन की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26569973

Todays Visiter:5066