Publish Date:27-May-2020 18:30:08
मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सरकारी कर्मचारियों के डीए तथा एरियर रोकने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।
आज सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में वीडियो संदेश में वर्मा ने कहा कि प्रदेश के हजारों-लाखों सरकारी कर्मचारियों का डीए तथा एरियर रोककर शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों की जेब पर डाका डाला है। कोरोना काल में दिन रात आमजन की सेवा में लगे सरकारी कर्मचारियों को एक साल तक डीए नहीं दे रहे साथ ही उन्हें एरियर का भुगतान भी रोक दिया है। इस संकट के समय ऐसे हजारों लाखों कर्मचारी धन अभाव के कारण संकट में है।
वर्मा ने कहा की सभी कर्मचारी इस समय पूरी तरह से कोरोना से लड़ने में आमजन की मदद में लगे हैं उन्हें इस समय भुगतान की सख्त आवश्यकता है। इन कर्मचारी भाइयों और बहनों के साथ ना कभी पहले शिवराज सरकार की हमदर्दी थी ना आज हैं। आने वाले समय में अपने हक़ की लड़ाई हमारे सरकारी कर्मचारी लड़ेंगे और कांग्रेस उनका दमदारी से साथ देगी। 3-4 महीने बाद फिर से कांग्रेस की सरकार आएगी और हम इनका डीए और एरिअर दिलाएँगे।