Publish Date:16-Mar-2024 01:03:18
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को वर्ष 2017 एवं 2018 में चयनित 115 विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल एवं क्रीडा अधिकारियों द्वारा 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने पर उनकी परिवीक्षा अवधि को समाप्त किया हैं। एक अन्य आदेश में इसी अवधि में चयनित 29 सहायक प्राध्यापकों एवं ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि को भी समाप्त किया हैं।