Publish Date:29-Jun-2023 17:35:38
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप सेनानी स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
आदेश में योगेश कुमार शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सम्पदा, योजना शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल को उप सेनानी 25 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल तथा दुर्गविजय सिंह भदौरिया उप सुनानी 25 वीं वाहिनी, भोपाल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, ग्वालियर पदस्थ किया गया है।