19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

खाना खाने के बाद कभी ना करें ये 6 काम, वरना होगा नुकसान

Previous
Next
लाइफस्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है क्योंकि बदलती जीवनशैली से हमारे खान-पान में भी बदलाव अा जाता है। हम लोग अक्सर खाना खाने के बाद कुछ काम एेसे कर लेते है, जिन्हें खाने के बाद पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और खाना जल्दी से पच नहीं पाता जिसकी वजह से हम बीमारियों का शिकार हो जाते है। अआज हम अापको एेसे ही कुछ काम के बारे में बताएं जिनको खाना खाने के तुरंत बाद बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह हमारी सेहत पर बुरा असर डालते है।
 
 
1. फल न खाएं
 
खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद फल खाना लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से गैस की समस्या हो सकती है।
 
2. चाय-कॉफी न पीएं
 
कुछ लोग खाने के बाद चाय या कॉफी का सेवन कर लेते है जो अापकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी बिल्कुल ना पीएं।
 
3. नहाना नहीं चाहिए
 
सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन कई लोग खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते है जो सबसे ज्याद हानिकारक है। ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।
 
4. बेल्ट को लूज न करें
 
कुछ लोग क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं और फिर खाने के तुरंत बाद अपना बेल्ट ढीला कर देते हैं। ऐसा करने से शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और खाना ठीक से न पचने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
5. स्मोकिंग न करें
 
वैसे तो स्मोकिंग करना शरीर के लिए नुकसानदायक ही होती है, लेकिन खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना जानलेवा भी हो सकता है।इससे कैंसर की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है।
 
6. सोना नहीं चाहिए

कई लोग खाना खाने के बाद सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर को नुकसान दोता है। खाने के तुरंत बाद सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा, गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26562026

Todays Visiter:5755