23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मध्यप्रदेश को पर्यटन विकास की विभिन श्रेणियों में मिले 10 राष्ट्रीय पुरस्कार

Previous
Next

उप राष्ट्रपति श्री नायडू ने पर्यटन सचिव किदवई को सौंपे पुरस्कार

भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 27, 2019, उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2019 में मध्यप्रदेश को पर्यटन की विभिन्न श्रेणियों में दस राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। समारोह में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव श्री झुरब पोलीकैश उपस्थित थे। पर्यटन सचिव श्री फैज अहमद किदवई ने पुरस्कार प्राप्त किये।

मध्यप्रदेश पर्यटन को ये पुरस्कार बेस्ट एडवेन्चर स्टेट (सर्वश्रेष्ठ साहसिक राज्य), विदेशी भाषा में प्रकाशन में उत्कृष्टता, चाइनीस ब्रोशर, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन संवर्धन प्रचार सामग्री, लोनली प्लैनेट पॉकेट गाइड, सर्वश्रेष्ठ स्मारक- बौद्ध स्मारक सांची, बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड मनोज कुमार पन्ना, सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज सिटी- ओरछा, सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा इंदौर-स्वच्छता पुरस्कार इंदौर, सर्वश्रेष्ठ पर्यटक परिवहन ऑपरेटर, रेडिएन्ट ट्रेवल, सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज होटल क्लासिक देवबाग ग्वालियर, 10 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किये गये है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26589880

Todays Visiter:5124