Publish Date:07-Mar-2024 20:31:58
भोपाल : गुरूवार, मार्च 7, 2024, राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी संकाय की अध्यक्ष डॉ. रूपम गुप्ता को कुलपति के कार्य संपादन के लिए नामांकित किया है। डॉ. गुप्ता का यह नामांकन राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति होने तक के लिए है।
यहां बता दें कि आरजीपीवी में फिक्स डिपाजिट स्केम में नाम आने के बाद से ही आरजीपीवी के कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार पर इस्तीफा दिये जाने का दबाव था। उनके इस्तीफा दिये जाने के बाद अब राज्यपाल ने डॉ. रूपम गुप्ता को आरजीपीवी को कुलपति के कार्य संपादन के लिए नामांकित किया है।