10-Jun-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

सीएम केजरीवाल के घर से बाहर निकली दिल्ली पुलिस, CCTV का DVR

Previous
Next

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में बिभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। सीएम केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह रविवार को अपने सभी बड़े नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय जाएंगे। 

लाइव अपडेट
'केजरीवाल बिभव के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं'
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल उस शख्स को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने अपने आवास पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। अरविंद केजरीवाल बिभव कुमार के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्होंने दुर्व्यवहार किया है एक महिला ने सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिया, इतनी बड़ी साजिश क्यों की गई?'
वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बोला हमला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, 'AAP के जो नेता भ्रष्टाचार के लिए जेल जा रहे हैं उन्हें जेल भेजने का निर्णय न्यायालय का है। अरविंद केजरीवाल के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। मैं बस उनसे इतना पूछता हूं कि वे स्वाति मालीवाल के मामले पर चुप क्यों हैं?'
केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर लेकर निकली पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर लेकर निकली है।
केजरीवाल के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, एसएचओ सिविल लाइन्स समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था।
वे AAP को खत्म करना चाहते हैं: आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता अतिशी ने कहा, "भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। क्यों? क्योंकि उन्हें अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगने लगा है। वे(पीएम मोदी) मुफ्त बिजली नहीं दे पाते, वे बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दे पाते। इसलिए वे AAP को खत्म करना चाहते हैं।'
'हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है'
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली सेंट्रल DCP एम. हर्षवर्धन ने कहा, "हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है,  हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।"
AAP का मार्च शुरू
भाजपा मुख्यालय की ओर आम आदमी पार्टी ने मार्च शुरू किया है। भाजपा मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू
भाजपा मुख्यालय के पास दिल्ली पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल तैनात है। भाजपा मुख्यालय के पास धारा 144 लागू है। इस वजह से पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटने के कह रही है।
केजरीवाल ने कहा कि मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। आज हम सबको गिरफ्तार कर लो। आप के नेता आग से तप कर निकले हैं। जेल में दो बार गीता पढ़ी। एक बार रामायण पढ़ी। भाजपा के पास जाएंगे। आधे घंटे बैठेंगे। अगर गिरफ्तारी करेंगे तो यह उनकी हार होगी।
एक व्यक्ति AAP दफ्तर में घुसा, पुलिस ने हिरासत में लिया
केजरीवाल के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी कार्यालय में घुसा और उनका विरोध करने लगा। उस व्यक्ति को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया और एक बस में थाने में ले गई। इस दौरान उस व्यक्ति ने बताया कि वह मुंबई से आया है और केजरीवाल को एक्सपोज करने के लिए यहां आए हैं। केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहा है।
साभार- अ उ
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:27215327

Todays Visiter:10075