29-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजपा जनता को मानती है जर्नादन, कांग्रेस एक परिवार को - राजनाथ सिंह

Previous
Next
शिवराज सिंह चौहान ने सेवक के रूप में जनता की सेवा की
सागर, भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को जनार्दन मानकर उसकी सेवा करती है, जबकि कांग्रेस पार्टी परिवार को जनार्दन मानती है और उसी की परवरिश में लगी रहती है। श्री मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। मोदी जी ने पिछले 9 वर्षों में जितने कार्य किए हैं, वह कांग्रेस 50 साल के शासनकाल में भी नही कर पाई थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी हैं, वे फिनिशिंग बहुत अच्छी करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सेवक के रूप में जनता की सेवा की है। कभी भारत पूरी दुनिया में रक्षा उपकरण खरीदने वाले बड़े देशों में शामिल था। आज मोदी के नेतृत्व में निर्यात करने वाला देश बन गया है, आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी जैसी चुनावी चिड़ियों से जनता सतर्क रहे। चुनाव के बाद ये अपने घोंसले में चली जाएंगी, मध्यप्रदेश की जनता से इनका कोई वास्ता नहीं है। एक बार फिर मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए, मोदी का हाथ मजबूत कीजिए। यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सागर जिले के सुरखी, नरयावली, बंडा व बीना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करना चाहता, क्योंकि प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं संस्था होता है। लेकिन प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार राजीव गांधी जी ने मजबूरी व्यक्त की थी कि मैं यहां दिल्ली से एक रूपए भेजता हूं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी के बैंक खाते खुलवाने की योजना बनाई। मैंने पूछा कि यह खाता क्यों खुलावाया जा रहा है, तो प्रधानमंत्री जी ने कहा कि राजनाथ सिंह जी देखिए चमत्कार होगा, और चमत्कार ही हुआ। मोदी एक रूपए जनता के लिए भेजते हैं तो जनता तक सीधे एक रूपए बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। एक भी पैसा भ्रष्टाचार में नहीं जा रहा, यह है मोदी जी का चमत्कार।
शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी हैं
सुरखी की सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्रिकेट के धोनी हैं। वे सेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के साथ मैंने मध्यप्रदेश में कई सभाएं की हैं। जब वे सभा में पहुंचते हैं तो लोग मामा-मामा के नारे लगाने लगते हैं, यह प्रेम और स्नेह उन्हें जनता की सेवा से मिलता है। रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी चुनावी चिड़ियां हैं। इन पार्टियों का मध्यप्रदेश की जनता से कोई वास्ता नहीं है। चुनाव के समय मध्यप्रदेश आएंगी और लोगों को बरगलाने का कार्य करेंगी। चुनाव संपन्न होने के बाद वापस उत्तर प्रदेश और दिल्ली स्थित अपने घोंसले में चली जाएंगी। मध्यप्रदेश की जनता इन चुनावी चिड़ियों से सतर्क रहे।
कांग्रेस के नेता साइबेरियन पक्षी, चुनाव आते ही जनता के बीच दिखायी देते है - ज्योतिरादित्य सिंधिया
आदिवासी समाज के अंदर कोमलता भी है और अपने हक के लिए लड़ने की क्षमता भी है। रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा का जीवन हमारे लिए हमारे लिए प्रेरणा है। 65 वर्षों तक कांग्रेस ने आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं किया। अगर किसी ने आपके हित के लिए काम किया है तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 15 नवंबर को भगवान “बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मनाई जा रही 740 एकलव्य विद्यालयों का संचालन इस बात का प्रमाण है कि आदिवासियों को आगे बढ़ाने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य सरकार कर रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्योपुर जिले के विजयपुर में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मेवरा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सिंधिया ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लगतार आदिवासियों का कल्याण किया जा रहा। कई योजनाओं को लाया गया, ताकि आदिवासी समाज की महिलाओं समेत पूरा वर्ग सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के साथ अन्याय करती आ रही और उनकी मानसिकता आदिवासियों के खिलाफ है। श्री सिंधिया ने मुरैना, भिण्ड में भी जनसभाओं को संबोधित किया।
कोराना काल में कहां थे कमलनाथ और दिग्वजिय सिंह
सिंधिया ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्वजिय सिंह से पूछा कि जब कोरना काल में प्रदेश के लोग परेशान थे तब आप दोनों कहां थे। उस मुश्किल की घड़ी में क्षेत्र में मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइयां को क्षेत्र में पहुंचाने का काम भाजपा सरकार और कार्यकर्ता कर रहे थे,लेकिन दोनों नेताओं सहित कांग्रेस के लोग लोगों की परेशानियों को देख रहे थे। जनता को फैसला करना होगा की कौन सा नेता उनके विकास के लिए आता है, कौन सी पार्टी आपदा के समय में उनके साथ घडी रहती है और कौन सी पार्टी सिर्फ योजनाओं से अपनी जेब भर्ती है।
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26635914

Todays Visiter:5180