Publish Date:15-Mar-2024 17:55:55
राजकाज न्यूज, भोपाल
लोकसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व पिछले 20 घंटों में राज्य की डॉ. मोहन सरकार ज्यादा ही सक्रिय दिखाई पड़ रही है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक सूची आधी रात्रि में जारी की गयी, वहीं भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों की सूची भी आज जारी की गयी, जिसमें 11 एसपी बदले गये। शाम होने के पहले आईएएस अफसरों की एक और सूची जारी की गयी, जिसमें कल आधी रात्रि में जारी सूची में से प्रभावी अफसरों के तबादलों में आज दिन में फिर कुछ परिवर्तन के साथ अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना की गयी हैं। उज्जैन कमिश्नर को भी बदला गया है।
जारी सूची में 9 अफसरों की पदस्थापना की गयी हैं। इसमें डॉ. संजय गोयल कमिश्नर उज्जैन संभाग को सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, संजय गुप्ता श्रम आयुक्त मप्र इंदौर को कमिश्नर उज्जैन संभाग, छोटे सिंह अपर आयुक्त रीवा संभाग को अपर आयुक्त (राजस्व) ग्वालियर संभाग, श्रीमती सपना निगम अपर आयुक्त ग्वालियर संभाग को सचिव राजस्व मण्डल ग्वालियर, राजीव रंजन मीना उप सचिव मप्र शासन को ओएसडी सह संचालक संस्थागत वित्त, ऋषि गर्ग उप सचिव मप्र शासन को उप सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, स्वप्निल जी वानखेड़े ओएसडी सह आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त को अपर कलेक्टर जिला सतना, श्रीमती संजना जैन उप सचिव मप्र शासन भोपाल गैस त्रासदी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना तथा श्रीमती रेखा राठौर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को अपर कलेक्टर खरगौन पदस्थ किया गया हैं।
इसी आदेश में श्रीमन शुक्ला एमडी कृषि विपणन बोर्ड का सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। वे यथावत अपने पद पर बने रहेंगे। अब सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का प्रभार उन्हें अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।