10-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

यूक्रेन को सिर्फ पैट्रियट मिसाइल देगा अमेरिका, डिफेंस सिस्टम से इनकार

Previous
Next

वॉशिंगटन,  अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि वह अपने नए सैन्य सहायता पैकेज के हिस्से के रूप में यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों और तोप के गोलों को जल्दी भेजेगा। हालांकि, मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए पैट्रियट सिस्टम नहीं भेजे जाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि बढ़ते रूसी हवाई खतरे का सामना करने के लिए उनके देश को पैट्रियट डिफेंस सिस्टम की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डिफेंस सिस्टमों से अभी जान बचाई जा सकती है। शनिवार को यूक्रेन ने कहा कि रूस ने एक और बड़ा हवाई हमला किया है।

खारकीव में अधिकारियों ने कहा कि रूसी हवाई हमले में एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया है। ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने कहा कि रूसी सेना ने तीन क्षेत्रों में ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया गया। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने क्रूज मिसाइलों, सतह से हवा में मार करने वाली एस-300 मिसाइलों और इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। बताया गया है कि यूक्रेन ने विमान, वायु रक्षा प्रणालियों और जैमिंग का उपयोग करके 21 को मार गिराया गया।
रूस-यूक्रेन लगा रहे हमले का आरोप
यूक्रेन ने सीमा पार दो रूसी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाने का दावा किया है। रूसी क्षेत्र क्रास्नोडार के एक फुटेज से ऐसा प्रतीत होता है कि एक बड़ा विस्फोट हुआ है, हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने महत्वपूर्ण क्षति से इनकार किया है। रूसी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने रूसी क्षेत्र में करीब 68 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है। दोनों देश एक दूसरे पर हमला करने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि अगर यूक्रेन को जल्द से जल्द हथियार सप्लाई नहीं किए गए तो वह इस साल के अंत तक युद्ध हार सकता है।
साभार- नभाटा
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26761587

Todays Visiter:2441