23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

हंसते हुए सभी के लिए तत्पर रहते थे अनंत जी : राकेश सिंह

Previous
Next

प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने स्व. अनंत जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री अनंत जी ने राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए लंबे समय तक मध्यप्रदेश में काम किया। हमेशा हंसते हुए वे सबके लिए तत्पर रहते थे। 59 वर्ष की आयु में गंभीर बीमारी के कारण उनका असमय चले जाना ना सिर्फ उनके परिजनों के लिए,  बल्कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए भी एक वज्रपात है। उन्होंने कहा कि अटल जी के साथ कई मंत्रालयों को उन्होंने सुशोभित किया। वर्तमान में मोदी सरकार में भी संसदीय कार्य मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। लोकसभा में मुख्य सचेतक के दायित्व के नाते मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनसे अनेक बातें सीखने को मिलीं। वे सादगी पसंद थे और पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जब उनकी आवश्यकता भारतीय जनता पार्टी को अधिक थी, ऐसे समय में उनका साथ छूट जाना दुखदाई है। अनंत जी जैसा व्यक्ति संसार छोड़कर जाता है तो उसकी कमी हमेशा खलती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक मध्य प्रदेश उनका कार्यक्षेत्र रहा, इस नाते यहां के कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव ज्यादा रहा। उनकी अनेक यादें और संस्मरण हैं जो यहां के कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ी हुई हैं। मध्यप्रदेश का हर कार्यकर्ता उनकी यादों और प्रेरणा को संजोते हुए संगठन कार्य को विस्तार देगा। शोक सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री सांसद श्री अजयप्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, श्री विजेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येंद्र भूषण सिंह, श्री तपन भौमिक, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री प्रकाश मीरचंदानी, श्री शांतिलाल लोढ़ा, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, श्री एसएस उप्पल, श्री संतोष व्यास, श्री मनीष सक्सेना, श्री मिलन भार्गव, श्री दर्शन सिंह चौधरी, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्री माधवसिंह दांगी, श्री संतोष व्यास, डॉ. एच.आर. लता, श्रीमती मोहिनी शाक्यवार, श्रीमती आशा सेंगर सहित कार्यालय परिवार और कार्यकर्ताओं ने श्री अनंत जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

हमेशा याद रहेगा अनंत जी का प्रदेश संगठन से अनुराग

रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्व. अनंत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार शाम एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. अनंत जी की आत्मिक शांति के मौन रखकर प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने मध्यप्रदेश से जुड़ी स्व. अनंत जी की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूती देने में स्व. अनंत जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इस चुनावी बेला में उनकी कमी खलेगी। सभा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्रसिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अनंत जी : डॉ. सहस्त्रबुद्धे जी

प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने स्व. अनंत जी को याद करते हुए कहा कि अनंत कुमार जी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता थे । 80 के दशक में अनंत जी और मैं विद्यार्थी परिषद में काम करते थे। मेरा सौभाग्य था कि उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अनंत जी जिंदादिल व्यक्ति थे, जिन्होंने संगठन को सर्वोच्च मानकर विभिन्न दायित्वों का बखूबी निभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अनंत जी के कार्यकाल के दौरान कर्नाटक बीजेपी में नई चेतना आई। वे कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वे परिश्रमी नेता थे लोकसभा मैं सांसद के नाते उन्होंने ना सिर्फ बेंगलुरु बल्कि कर्नाटक की जनता की सेवा की। अनंत जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और एक अच्छे संगठक थे। उन्होंने बेंगलुरु में अनंत जी द्वारा चलाए गए अदम्य चेतना प्रकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि अनंत जी और उनकी पत्नी दोनों सेवा भाव में लगे रहते थे। डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मध्यप्रदेश के साथ उनका एक अनोखा रिश्ता था और चुनावी बेला में उनकी याद हमें और अधिक आएगी, उनकी कमी खलेगी।

प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिला अनंत जी का स्नेह : नरेंद्रसिंह तोमर

स्व. अनंत जी को याद करते हुए चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर का कि स्व. अनंत जी ने लंबे समय तक मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूती दी। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से उनका अनुराग हमेशा याद रहेगा। प्रशासनिक और सांगठनिक क्षेत्र में उनकी निपुणता के लोग कायल थे। श्री तोमर ने कहा कि अनंत जी कर्नाटक में जन्मे और संघ के स्वयंसेवक बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।  लंबे समय तक राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में उनकी भूमिका रही। इसी दौरान मध्यप्रदेश के प्रभारी के तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका स्नेह और मार्गदर्शन मिला। उनके कुशल मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप दो बार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि अनंत जी पार्टी की दूसरी पीढ़ी के करिश्माई नेता थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व अद्भुत था। उनके साथ काम करने का अनुभव अविस्मरणीय है। केंद्र सरकार में साथ-साथ काम करते हुए मुझे उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय मिला। उनके साथ काम करते हुए कभी भी ऐसा नहीं लगा कि किसी दायित्ववान व्यक्ति के साथ काम कर रहे हैं। हमेशा एक बड़े भाई के तौर पर उनका सहयोग मिलता रहा। उन्होंने कहा कि अनंत जी के निधन से भारतीय जनता पार्टी में जो रिक्तता आई है, निकट भविष्य में उसकी भरपाई असंभव है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26587825

Todays Visiter:3069