19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

आधुनिक भारत में स्वर्णकाल के रूप में अंकित होंगे, 29 नवंबर को दीपोत्सव मनाया जायेगा- चौहान

Previous
Next

शिवराजसिंह के सफल कार्यकाल के 11 वर्ष
युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी संगठन की रीढ़ है- भगत


भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 56 जिलों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि श्री शिवराजसिंह चैहान के सफल कार्यकाल के 11 वर्ष आधुनिक भारत के राजनैतिक इतिहास में स्वर्णकाल के रूप में अंकित किए जायेंगे। 29 नवंबर को 11 वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा घर-घर में दीपोत्सव मनायेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा वास्तव में पार्टी का वर्तमान और भविष्य है। श्री शिवराजसिंह चौहान ने किन प्रतिकूल परिस्थितियों में युवा मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में संगठन को विस्तार दिया सिहरन पैदा करता है। हम सौभाग्यशाली है कि हमें 11 वर्ष की उपलब्धियों में प्रदेश में खुशहाली के दर्शन हो रहे है। प्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान का क्रांतिकारी नेतृत्व उपलब्ध है। इसी तरह केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी जैसा दूरदर्शी प्रशासक, राजनेता और राजनयिक की सेवाएं सुलभ है। जिनसे देश और प्रदेश में पार्टी का गौरव बढ़ा है। उन्होंने युवा मोर्चा के साथियों से आग्रह किया कि वे 29 नवंबर को पूरे जज्बे और जूनून के साथ प्रदेश में सकारात्मक का वातावरण का निर्माण करें। घर-घर में दीपोत्सव करके जनता को प्रदेश में हासिल हुई उपलब्धियों से परिचित कराए। उन्होंने कहा कि समाज और देश के सामने आज बहुत बड़ी चुनौती है। उसका युवा मोर्चा को अपनी सक्रियता के साथ पौरूष दिखाकर सामना करना है। विमुद्रीकरण से आम जनता में हर्ष है। उसने कालेधन पर हुए प्रहार का स्वागत किया है, लेकिन विपक्ष आम जनता के नाम पर इसका विरोध करके अपनी असलियत उजागर कर रहा है। हमें जन-जन को वास्तविकता से रूबरू करना है।

उन्होंने कहा कि हमारे सामने 60 वर्ष बनाम 11 वर्ष का ब्यौरा है। हम गर्व के साथ जनता को बता सकते है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कितनी उपलब्धियां हासिल की है। 11 वर्ष में निरंतर शासन में रहकर श्री शिवराजसिंह चौहान ने देश की तस्वीर को उज्जवल बनाकर बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया के सामने सोशल मीडिया की अपनी पकड़ है। उसका विस्तार है, इसलिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर 11 वर्ष के कार्यकाल को जन-जन तक पहंुचाने के लिए आकर्षक नारों के साथ संप्रेषण में जुट जाए। उन्होंने कहा कि हमारी सक्रियता से पार्टी का ग्राफ उंचा होगा। तब और अब की तुलना कर हम जनता को प्रदेश में आई खुशहाली से रूबरू कराने में सफल होंगे। इस कार्य में हमें मिशन के रूप में जुटना है। पूर्व में अतिथियों ने महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रदेश में युवा जगत में युवा मोर्चा की उपस्थिति सुनिश्चित करें

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी गौरवान्वित है। हम इस अभियान को जन-जन तक सभी वर्गों, समुदायों तक पहुंचाने के लिए युवा जगत में मोर्चा की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाज की आबादी का 65 वां भाग युवा है, इसलिए युवा मोर्चा की महती जिम्मेदारी है। 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक युवा मोर्चा प्रदेश के शिक्षा संकुलों, छात्रावासों, खेल परिसर तक अपनी उपस्थिति दर्ज कर युवाओं से संवाद करेगा और 11 वर्ष पूर्ण होने की सफल अनुभूति से उर्जित करेगा।  

उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने घर पर कमल की रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनायेगा। उन्होंने युवकों को याद दिलाया कि आज जो भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी विस्तार हुआ है उसके पीछे युवा मोर्चा की बहुत बड़ी भूमिका है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्र में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जैसे आज के दिग्गज नेता युवा मोर्चा की उपज है। इसलिए हमें युवा मोर्चा की इस रचनात्मक सक्रिय भूमिका को निरंतरता प्रदान करते हुए आगे बढ़ना है। देश के सामने जो चुनौतियां है उनका सामना करने के लिए आगे बढ़ना है। अपनी क्षमता का विस्तार करना है। दो-तीन माह में युवा मोर्चा के संगठन का निचले स्तर मंडल, ग्राम केन्द्र तक विस्तार हो जायेगा और मोर्चा हर समुदाय पेशे तक पहंुचकर उन्हें मोर्चे में आमंत्रित करेगा। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर हमारे लिए गौरव का विषय है कि युवा मोर्चा से परिपक्व होकर निकले राजनेता ने प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री का दायित्व संभाला और अपने कार्यो से इतिहास में मध्यप्रदेश का नाम स्वर्ण अक्षरों से अंकित कर दिया। उसकी रचनात्मक उर्जा का ही नतीजा है कि आज हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। कृषि के क्षेत्र में दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किया है। विकास को दहाई में पहंुचाया है। इस सफलता के पीछे भाजपा के विचार और संस्कारों का प्रतिफल दृष्टिगोचर होता है। उन्होंने 29 नवंबर को दीपोत्सव रंगोली और आतिशबाजी करके अपनी खुशियों में सभी को शामिल करने का मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया और कहा कि वे 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर युवा शक्ति को मोर्चा के अंचल में लाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करें।

पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मोर्चा सेवा, समर्पण के 11 वर्षों के पूर्ण होने पर प्रदेश में विकास पर्व की भूमिका से जन-जन को अवगत कराने में पूर्ण पण से जुटेंगा। श्री अभिलाष पाण्डे ने शहडोल और नेपानगर उपचुनाव में पार्टी की विजय में युवा मोर्चा की भागीदारी पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विमुद्रीकरण के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी हेल्पलाइन स्थापित कर बैंक ग्राहकों को राहत और सुकून दी। आगे भी मोर्चा आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेगा। इस अवसर पर महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री श्री अतुल राय भी उपस्थित थे। बैठक का संचालन डॉ. दीपक सिंह ने किया। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26558591

Todays Visiter:2320