Publish Date:12-Dec-2018 15:19:18
आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने शादी की। आज कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ और ईशा अंबानी-आनंद पीरामल शादी करने वाले हैं और इसी बीच एक और शादी की खबर सामने आई है। दरअसल,सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक की मां 'सुवर्णा' का किरदार निभाने वालीं पारुल चौहान ने ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
पारुल ने शादी में लाल रंग की शादी पहनी है, वहीं चिराग क्रीम और महरून शेरवानी पहने नजर आ रही हैं। पारुल की मेहंदी भी बहुत खास है। पारुल के एक हाथ में मेहंदी से उनकी फोटो बनाई गई है वहीं दूसरे हाथ में चिराग की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद पारुल अपने होमटाउन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक छोटा सा फंक्शन रखेंगी। उसके बाद मुंबई में एक गेट-टू-गेदर रखा जाएगा।
3 साल पहले हुई दोनों की मुलाकात
खबरों के मुताबिक, पारुल और चिराग ठक्कर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2015 में मिले। दिलचस्प बात तो ये है कि चिराग ने कभी पारुल को प्रपोज नहीं किया। दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए।
साभार- लाइव हिन्दुस्तान