Publish Date:22-Nov-2017 19:54:18
पी. नरहरि होंगे नये जनसंपर्क आयुक्त
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार शाम को अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों के स्थानान्तरण आदेश जारी किये हैं।1985 बैच के आईएएस अधिकारी राधेश्याम जुलानिया को एक बार फिर जल संसाधन विभाग का काम सौंपा गया है। साथ ही उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी दी गयी हैं। इकबाल सिंह बैंस को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अहम् जिम्मेदारी दी गयी है। जनसंपर्क आयुक्त का काम अब पी. नरहरि होंगे। उन्हें एप्को का कार्यभार भी सौंपा गया है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गये हैं।