दुनिया के सबसे अमीर राजा की मौत, एलिजाबेथ से 100 गुना ज्यादा है संपत्ति
Publish Date:13-Oct-2016 21:53:50
नई दिल्ली ( 13 अक्टूबर ) : थाईलैंड के किंग पूमीपोन अदुन्यदेज की संपत्ति दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाले सम्राट थे। थाईलैंड में उनके राज के दौरान कई बार सैन्य तख्तापलट हुआ, लेकिन इसके बाद भी थाईलैंड के लोग उन्हें ऐसी ताकत के रूप में देखते थे जो एक स्थायित्व ला सकते थे। हालांकि वो संवैधानिक रूप से बनाए गए राजा थे जिनकी शक्तियां सीमित थीं, लेकिन थाईलैंड में उन्हें कमोबेश भगवान जैसा दर्जा प्राप्त था।
थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यदेज का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। यह जानकारी थाईलैंड के राजमहल ने दी। - भूमिबोल अदुल्यदेज को राम नवम् नाम से भी जाना जाता था और वह दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाले राजा थे। - वह थाईलैंड की जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे और यही वजह है कि उनकी मौत के बाद पूरा देश गम में डूब गया है।
- राजमहल ने बताया कि भूमिबोल ने बैंकॉक के सिरिराज हॉस्पिटल में 'शांति के साथ' अपनी आखिरी सांसें लीं।
- भूमिबोल का जन्म अमेरिका में हुआ था। वह 1946 में थाईलैंड के राजा बने थे और 70 साल तक राजगद्दी संभाले रहे।
- हालांकि कई बीमारियों से ग्रसित होने के चलते उनके आखिरी कुछ साल अस्पताल में बीते।
दुनिया के सबसे अमीर राजा भी थे...
- भूमिबोल दुनिया के सबसे अमीर राजा भी थे। फोर्ब्स के मुताबिक 2014 में उनकी सम्पत्ति कुल मिलाकर लगभग 30 बिलियन डॉलर (लगभग 2 लाख करोड़ रुपये) थी।
- थाईलैंड के संविधान के मुताबिक अब युवराज महा वजिरालोंगकोर्न नए राजा बनेंगे, हालांकि वह जनता के बीच भूमिबोल जितने लोकप्रिय नहीं हैं।
- भूमिबोल को थाईलैंड में किसी देवता की तरह देखा जाता था। उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- भूमिबोल का जन्म अमेरिका के कैम्ब्रिज में जबकि शिक्षा-दीक्षा स्विट्जरलैंड में हुई थी।
- उनके भाई राजा आनंद महिडोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद 9 जून 1946 को सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्हें राजगद्दी संभालनी पड़ी।
- वह चक्री वंश के 9वें राजा थे। इस वंश की स्थापना 1782 में की गई थी।