Publish Date:25-Oct-2016 23:32:33
इंदौर, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम इंदौर के बाद अब मांडू के जहाज महल में लाइट एंड साउंड शो शुरू करेगा। शो में बाज बहादुर और रानी रूपमति की प्रेम कहानी सहित मांडू पर राज करने वाले शासकों के इतिहास को इफैक्ट के साथ दिखाया जाएगा।
विभाग के एमडी हरिरंजन राव ने बताया जहाज महल में स्थान ज्यादा है और वहां दर्शकों को बैठने में भी सुविधा होगी। केंद्रीय पुरात्तव विभाग से शो के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। शो शुरू होने के बाद मांडू में पर्यटकों के रात्रि विश्राम में भी इजाफा होगा।
पर्यटन विभाग की मदद से कुछ बड़े ग्रुप मांडू में होटल भी खोलने जा रहे हैं। विभाग ने वहां एक संग्रहालय भी शुरू किया है। साथ ही अन्य गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।