संयुक्त अधिकारी कर्मचारी मोर्चा ने जताई उम्मीद
भोपालl आज राज्य प्रशासनिक सेवा संघ और संयुक्त अधिकारी कर्मचारी मोर्चा की बैठक आकांक्षा में संपन्न हुईl बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित हुए और कर्मचारी हितों के मुद्दों पर बात कीl इसमें प्रमुख रूप से सातवें वेतनमान को लागू किये जाने पर चर्चा हुई इसमें बताया गया कि पूर्व में निरन्तर की जा रही सरकार से बातचीत के अनुसार उम्मीद है कि हाल में प्रस्तुत किये जाने वाले बजट में सरकार सातवें वेतनमान को शामिल करेगीl
इसी के साथ अन्य चर्चा में वेतन विसंगति, सरकार द्वारा रिटायर्ड अधिकारियों कर्मचारियों को री इंट्री दे रही है, संविदा पर भर्ती की जा रही हैं, यह गलत है, इसके स्थान पर नव जवानों को युवायों की भर्ती की जानी चाहियेl नगर निगम/ नगर पालिका कर्मचारी संघ के सुरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा बताया गया कि गाड़ियां बढ़ रही हैं, लेकिन उन्हें चलाने कर्मचारी नहीं हैंl
बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अक्षय सिंह, कमल नागर, श्रीमती मल्लिका नागर, पटेल, म. प्र. कर्मचारी कांग्रेस से वीरन्द्र खोंगल, जितेंद्र सिंह, लघु वेतन कर्मचारी संघ से निहाल सिंह जाट, राज्य कर्मचारी संघ से देवेन्द्र सिंह, म.प्र. शिक्षक संघ से क्षत्रवीर सिंह राठौर, रमेश राठौर, सहायक शिक्षक संघ से सुभाष शर्मा, मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी संघ से मुकुट सक्सेना, लोक निर्माण विभाग से इंजी. अशोक शर्मा, देवीदयाल सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी संगठनों के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थेl