20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

पार्टी की प्रतिष्ठा के पीछे तीन पीढ़ियों का त्याग और परिश्रम- चौहान

Previous
Next

पार्टी कार्यालय जन-जन की आस्था और विश्वास का केंद्र बनेगा- भगत

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान  और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, वरिष्ठ नेता श्री भगवतशरण माथूर एवं महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री श्री अतुल राय ने आज राजगढ़ में जिला कार्यालय (वंदेमातरम् भवन) का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नंदकुमार सिंह चौहान  ने कहा कि नवनिर्मित कार्यालय भवन सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि जनविश्वास और जनता की आस्था के लिए प्रतिष्ठित होगा। राजगढ़ जिलाध्यक्ष श्री बद्रीलाल यादव और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए बताया कि भवन निर्माण और साजसज्जा में कार्यकर्ताओं और पार्टी हितचिंतकों का योगदान है। कार्यालय जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

शिवराज के 11 वर्ष बनाम कांग्रेस के 60 वर्ष

नंदकुमार सिंह चौहान  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिस स्थिति में है और हमें राज्य से लेकर केंद्र तक में भाजपा सरकार की अनुकूलताएं सुलभ हैं, उसके पीछे भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की अनेक पीढ़ियों की त्याग तपस्या और परिश्रम है। हम उन परिस्थितियों को याद कर अपनी प्रतिबद्धताओं और पार्टी के विचार को लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ग्यारह वर्षों में जो उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके सामने कंाग्रेसी शासन के 60 वर्ष बेअसर हैं। 29 नवंबर को श्री शिवराज सिंह चौहान  के सफल और विकास के 11 वर्ष पूर्ण होंगे। यह एक दुर्लभ अवसर है। हमें 29 नवंबर को दीपोत्सव के रूप में हर्ष व्यक्त कर विकास पर्व में जन-जन को भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर से प्रदेश भर में ग्राम पंचायत, मंडल स्तर और ग्राम केंद्र स्तर तक हितग्राहियों से संपर्क कर उनके साथ संवाद करें। 30 नवंबर से 15 दिसम्बर तक प्रदेश में विकास पर्व और हितग्राही सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा और जन-जन को उनके हित में किये गये विकास कार्यों से परिचित कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि हमें याद है कि कांग्रेस के दौर में जनता विकास के लिए तरसती थी। जनता को खाद्य सुरक्षा के नाम पर लाल गेहूं 5 रू. किलो में दिया जाता था, जिसे मानवीय उपयोग के लिए अयोग्य घोषित किया गया था। श्री शिवराज सिंह चौहान  ने प्रदेश में साढ़े 5 करोड़ जनता को एक रू. किलो गेहूं, चावल, आयोडीन नमक, के वितरण की व्यवस्था की है। प्रदेश में सरप्लस बिजली का उत्पादन हुआ है। गांव में 24 घंटे बिजली की पूर्ति की जा रही है। सिंचाई के रकबे में पांच गुना वृद्धि हुई है। राजगढ़ जिले में इस दौरान सिंचाई के कार्य किये गये हैं। जिनसे 5 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होगी। भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय है, उसने विकास को राजनीति का अंग बनाया है।

मध्यप्रदेश में जन-जन के लिए गौरव का दिन होगा 29 नवम्बर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और पार्टी हितचिंतकों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यालय जन-जन के विश्वास और आस्था का केंद्र बनेगा। आगंतुकों के लिए सुविधाएं और सूचनाएं सुलभ होंगी तथा जिला कार्यालय अन्य सुविधाओं से सज्जित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें सूचना तंत्र को अद्यतन रखना है जिससे जन-जन से निचले स्तर तक प्रभावी संवाद कायम रखा जा सके। उन्होंने प्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान  के मुख्यमंत्रित्व काल में विकास के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर 29 नवम्बर को आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष शासन की निरंतरता पार्टी के लिए एक उपलब्धि है। यह देश में एक उज्जवल कीर्तिमान है। इस दुर्लभ अवसर पर हम सभी गौरवान्वित होंगे और घर-घर में सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर प्रदेश की प्रगति का आव्हान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता अपने स्तर पर पूरी तैयारी रखेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत, मंडल, ग्राम केंद्र और मतदान केंद्र नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड तक दीपोत्सव बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 29 नवंबर से हितग्राही सम्मेलनों के सफल आयोजन में भाग लेंगे। युवा कार्यकर्ताओं और समाज के युवा वर्ग से संवाद करने के लिए मोर्चा के कार्यकर्ता महाविद्यालयों, छात्रावासों में पहुंचकर संवाद सूत्र स्थापित कर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएंगे और मध्यप्रदेश में तरक्की की जानकारी शेयर करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भी अपनी भूमिका महिलाओं के बीच में पहुंचकर संवाद के रूप में परिभाषित करेंगी। सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की 29 नवंबर से लेकर 15 दिसम्बर तक हितग्राही सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान  ने प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए जिस तरह साढ़े 7 करोड़ जनता से परिवार भाव से रागात्मक संबंध बनाये हैं और अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं प्रथम सेवक के रूप में प्रस्तुत किया है। यह कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश है। हमें विनम्र भाव से जुटकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने मिशन-2018 में श्री शिवराज सिंह चौहान  के नेतृत्व में सरकार बनाने और मिशन-2019 को सफल बनाकर श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने की प्रतिबद्धता को संकल्प के रूप में परिणित करने के लिए कमर कसना है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26566947

Todays Visiter:2040