लंदन. दिल के बिना शरीर का होना मुमकिन नहीं है। दिल का अगर काम करना बंद हो जाएं तो मौत हो जाती है। लेकिन 25 साल के एक युवा ने साबित किया है कि अगर मन में आत्मविश्वास है तो आप बिना दिल के भी जिंदा रह सकते हैं। वो भी एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे एक साल से ज्यादा।
हाल ली में फुल हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है। स्टान लार्किन के शरीर में एक 'कृत्रिम दिल' बैकपैक 24/7 पूरे 555 दिनों तक के लिए लगाया गया था। इस दिल ने उनके शरीर में ब्लड को पंप किया और उन्हें जीवित रखा। लार्किन ने 'कृत्रिम दिल' के बावजूद बास्केटबॉल खेलकर डॉक्टर्स और सर्जन्स को चौंका दिया।
उनके दिल कभी भी उनका साथ छोड़ सकते थे। दोनों भाइयों को अपने दिल के प्रत्यारोपण का इंतजार कई साल से था। आखिर उनके दिलों को हटा दिया गया। स्टान के छोटे भाई को डोनर 2015 में ही मिल गया हालांकि स्टान को 2016 में जाकर डोनर मिला। फिलहाल अभी दोनों भाई बिल्कुल सामान्य हैं और अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।
दिल को हटाने के बाद उसकी जगह पर 13.5 पाउंड का बैकपैक दोनों भाइयों को लगाया। इसका उद्देश्य था कि बैकपैक सीधे कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम से जुड़ा रहेगा, वहीं दिल की कार्य करने की जरूरत नहीं होगी।