23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

केंद्र सरकार ने कसी नकेल, तो षड्यंत्र करने लगी हैं राष्ट्र विरोधी एजेंसियां

Previous
Next

प्रदेश पदाधिकारियों और अन्य बैठकों में महाकुंभ एवं चुनाव के संबंध में  लिए रामलाल ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

भोपाल। आगामी 25 सितम्बर को राजधानी भोपाल में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस महाकुंभ में प्रत्येक बूथ से 20 कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से महाकुंभ में आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी तरह की अव्यवस्था या परेशानी का सामना न करना पड़े, इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा-विभाग प्रमुखों आदि से विचार-विमर्श किया। उन्होंने आगामी चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए नेताओं को।

एक पत्रकारवार्ता में यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि रामलाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राष्ट्रविरोधी एजेंसियों के प्रपंचों से सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जब इन एजेंसियों पर नकेल कसी, तो ये बौखला गई हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों को आगे रखते हुए कई तरह के षड्यंत्र रचकर राष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास कर रही हैं। बैठक में  केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण भाई पंचारिया, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत विशेष रूप से उपस्थित थे।

भारत को कमजोर करने के लिए भाजपा को रोकना चाहते हैं राष्ट्रविरोधी

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे आतंकवादी हों, नक्सलवादी हों, शहरी माओवादी हों अथवा वे संस्थाएं जो भारी भरकम फंड प्राप्त करके राष्ट्रविरोधी काम कर रही हैं, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उनकी नकेल कसे जाने से बौखलाए हुए हैं। ये लोग भारत को कमजोर करने के लिए भाजपा की सरकार बनने से रोकना चाहते हैं और उसके लिए कई तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि आने वाले दिनों में 5 राज्यों में चुनाव में होंगे जिनमें से 3 राज्यों में हमारी सरकारों ने शानदार काम किए हैं और हम वहां फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। मिजोरम जैसे पूर्वांचल के राज्य में हमारी सरकार बनने के पूरे आसार हैं और तेलंगाना में बड़ी विजय के लिए संगठन काम कर रहा है।

मॉनीटरिंग कमेटियां करेंगी चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दृष्टि से विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में जानकारी दी गई कि चुनाव की दृष्टि से प्रांतों में मॉनीटरिंग कमेटियां भी काम करेंगी। कॉल सेंटर, मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी केंद्र की ओर से श्री सतीश उपाध्याय संभालेंगे और कार्यक्रमों की समीक्षात्मक जिम्मेदारी श्री अनिल जैन के पास रहेगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सप्ताहिक रूप से पार्टी द्वारा आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्तियों का काम तेजी गति से चल रहा है। बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया की दृष्टि से श्री रामलाल जी और श्री अनिल जैन ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने भोपाल में 25 सितम्बर को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के बारे में संभाग एवं जिला प्रभारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महाकुंभ में बूथ स्तर से आने वाले कार्यकर्ताओं के रूट, वाहन और भोजन तक की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से  विशेष रेलगाड़ियां कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल आएंगी। इसके अलावा हजारों बसें और हजारों निजी वाहनों से कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। कुछ स्थानों से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के रूप में महाकुंभ में पहुंचने की योजनाएं बना रहे हैं। बैठक में महाकुंभ स्थल को सांस्कृतिक वैभव प्रदान करने के लिए महिला मोर्चा ने अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया गया कि महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आने वाले कार्यकर्ता अपनी-अपनी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए आयोजन स्थल पर प्रवेश करेंगे।

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष,

प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों, विभाग, प्रकल्पों के संयोजक,महापौर,अर्थ संग्रह समिति की बैठक के बाद-कार्यकर्ता महाकुंभ के संबंध में व्यवस्थागत बैठक, जम्बूरी मैदान पर आयोजित की गई।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने आज जंबूरी मैदान पहुँचकर कार्यकर्ता महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों में लगे प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के पश्चात कार्यकर्ता महाकंुभ आयोजन समिति की विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, तपन भौमिक, भगवानदास सबनानी, सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं स्वच्छता प्रकल्प के प्रदेश संयोजकों एवं सह संयोजक की नियुक्ति की है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुमित पचौरी, सह संयोजक मुकेश यादव, स्वच्छता प्रकल्प के संयोजक सत्यार्थ अग्रवाल को मनोनीत किया है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26588275

Todays Visiter:3519