20-May-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

चुनावी घमासान से डरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1062 अंक लुढ़का, मार्केट गिरने के रहे ये 5 कारण

Previous
Next
मुंबई, लोकसभा चुनाव का घमासान पूरे शबाब पर है। तीन चरण का चुनाव हो चुका है। चौथे चरण की तैयारी जोरों पर है। चुनाव में सत्तारूढ़ दल 'एनडीए' और 'इंडिया' गठबंधन में तगड़ा मुकाबला है। चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। इसका असर भारतीय स्टॉक मार्केट पर दिखाई दे रहा है। बाजार में लगातार बिकवाली हाबी है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में गिरावट जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 1,062 अंक लुढ़कर 72,404 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 345 अंकों की गिरावट के साथ 21,957 अंक पर पहुंच गया। बाजार में सिर्फ ऑटो शेयरों में तेजी रही। 
मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में गिरावट की कई वजह है। सबसे बड़ी वजह आम चुनाव है। आम चुनाव को लेकर बाजार नर्वस नाइंटी का शिकार है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों द्वारा भारी बिकवाली हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों में गिरावट है। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम बढ़ रहे हैं। कई कंपनियों के नतीजे खराब आए हैं। इन सभी कारणों ने बाजार का मूड खराब किया है जिससे बिकवाली हाबी है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.94 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 6,669.10 करोड़ रुपए की कीमत के शेयर बेचे। 
कल फ्लैट बंद हुआ था शेयर बाजार
शेयर बाजार में कल यानी 8 मई को फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 45 अंक की गिरावट के साथ 73,466 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 22,306 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में ही तेजी देखने को मिली थी। BSE पर 2,133 शेयर चढ़े और 1,661 शेयर गिरे। 132 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं ऑयल और गैस में सबसे ज्यादा 1.7% की तेजी आई। ऑटो इंडेक्स 1.56% चढ़ा। एनर्जी 1.54% और मेटल 1.48% चढ़ा। वहीं निफ्टी बैंक में 0.55% की गिरावट रही।
साभार- पंके
Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26904269

Todays Visiter:6198